{"_id":"69ac124abddd4387af0c8a09","slug":"funny-jokes-devar-bhabhi-jokes-in-hindi-new-best-jokes-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: देवर- भाभी आप लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? भाभी का जवाब पढ़कर गूंजने लगेंगे ठहाके","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: देवर- भाभी आप लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? भाभी का जवाब पढ़कर गूंजने लगेंगे ठहाके
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:26 PM IST
सार
Funny Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हर दिन सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों को मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Funny Jokes: हंसना किसी दवा से कम नहीं है। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हर किसी को मानसिक तनाव से बचने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स को पढ़कर ठहाके लगा सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
Trending Videos
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
देवर- भाभी आप लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
भाभी (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
देवर- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Funny jokes
- फोटो : freepik
चिंटू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले- हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
चिंटू बोला– “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
एक भिखारी को लॉटरी लगी तो उसने मंदिर बनवाया।
दूसरा भिखारी- तूने मंदिर क्यों बनवाया?
पहला भिखारी- इसके सामने अब मैं अकेले ही भीख मागूंगा।
दूसरा भिखारी- सॉलिड इंवेस्टमेंट लाइफ लॉन्ग टेंशन फ्री एंड टैक्स फ्री
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहींहै)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X