Funny Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
Funny Jokes: भाभी- शादियों में फूफा नाराज क्यों हो जाते हैं? देवर की बात सुनकर लगाएंगे ठहाके
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।
भाभी- शादियों में फूफा नाराज क्यों हो जाते हैं?
देवर- जो इज्जत दामाद की पोस्ट पर मिलती थी वो अब फूफा की पोस्ट पर नही मिलती है।
..
देवर के सिर पर चोट लगी।
भाभी- ये कैसे हुआ देवर जी?
देवर- भाभी जी, मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
भाभी- तो सिर पर कैसे चोट लग गई?
देवर- मुझे एक पड़ोसी ने कहा कि कभी दिमाग का इस्तेमाल भी कर लिया कर।
Funny Jokes: पत्नी- बताओ आई लव यू शब्द का आविष्कार कहां हुआ? पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे हंसी के ठहाके
चिंटू की भाभी काजू खा रही थीं
चिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो
भाभी ने एक काजू चिंटू के हाथ में रख दिया और बाकी खुद खाने लगी
चिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां क्योंकि बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है...
Hindi Jokes: साली- जीजा जी, आप तो बहुत स्वीट हैं, जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई दिनों से था
चलो अब 100 बार लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)