पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Mon, 29 Jun 2026 02:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 29 Jun 2026 02:28 PM IST
सार

Viral Jokes: हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026 Ladka Ladki Comedy Jokes
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

Funny Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? 
बॉयफ्रेंड- मैं भी मर जाऊंगा
गर्लफ्रेंड- इतना प्यार करते हो?
बॉयफ्रेंड- प्यार नहीं, तेरे चक्कर में इतनी उधारी हो गई है,
कि अब जीना मुश्किल है......


गर्लफ्रेंड- अभी मुझे छूना मत, हमारा प्यार पवित्र है
शादी के बाद जितना मर्जी छू लेना
बॉयफ्रेंड- ठीक है अभी चलता हूं, 
शादी हो जाए तो फोन करके बता देना
बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए......
Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026 Ladka Ladki Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026 Ladka Ladki Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक आदमी ने बच्चे से पूछा- तुम्हारी उम्र क्या है?
बच्चे ने जवाब दिया- घर पर 13 साल, स्कूल में 12 साल,
बस में 9 साल, ट्रेन में 7 साल और फेसबुक पर 18 साल
आदमी बेहोश.....

Jokes: आपको मुझमें सबसे अच्छी बात क्या लगती है? सास का जवाब सुनकर बहू के उड़ गए होश

Jokes Hindi: बढ़ते वजन को लेकर पिंकी ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026 Ladka Ladki Comedy Jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
बेटे के देर से घर आने पर मां बोली-
कहां गए थे?
बेटा- मूवी देखने गया था
मां- कौनसी?
बेटा- मां की ममता
मां- जा बेटा ऊपर जा, नई फिल्म लगी है
बेटा- कौनसी?
मां- बाप का कहर.......


पप्पू- यार मच्छर भी कितने चतुर होते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- ज्यादातर उसी हाथ पर बैठते हैं,
जिस हाथ में मोबाइल होता है
जानते हैं कि बंदा इस हाथ को नहीं हिलाएगा... 
विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Boy Girl New Jokes 2026 Ladka Ladki Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed