Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब
Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।
लड़का- आई लव यू
लड़की- आई लव यू टू
लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे?
लड़की- जितना तुम करते हो
लड़का- धत्त तेरी की,
इसका मतलब तू भी टाइमपास ही कर रही है.....
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
तो मुझे रोज नयी तो मिलती।
Hindi Jokes: बेटे से पिता- तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।
Desi Chutkule: जब सुरेश ने घर में नहीं उठाया बॉस का फोन, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
एक फ्रस्टेटेड आदमी चिल्लाकर बोला- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है. उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
आदमी- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता खुद पे।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)