सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बेटे से पिता- तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 24 Mar 2026 02:15 PM IST
सार

Jokes in Hindi: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। 

विज्ञापन
Father son funny jokes pati patni latest chutkule joke of the day jija sali viral jokes girl boy new jokes
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।


पिता- तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा
बेटा- थैंक्स पापा, आप दुनिया के बेस्ट पापा हो
पिता- पूरी बात तो सुनो, पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए
और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए......
Trending Videos
Father son funny jokes pati patni latest chutkule joke of the day jija sali viral jokes girl boy new jokes
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने
किच-किच शुरू कर दी
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं....


पत्नी- जब तुमने पहली बार मेरी घूंघट उठाया था,
तो क्या सोचा था
पति- धत तेरी कि ये क्या उठा लाया.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Father son funny jokes pati patni latest chutkule joke of the day jija sali viral jokes girl boy new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के लिए लड़की देखने गए गोलू से लड़की ने अकेले मे पूछा-
तुम्हे खाने में क्या-क्या पसंद है?
गोलू ने लंबी-चौड़ी लिस्ट बोल दी
लड़की- इनमे से आप क्या-क्या बना लेते हो?
गोलू- सबकुछ
लड़की- फिर तो शादी पक्की....

Chutkule In Hindi: मैरिज को लेकर बाबा ने महिला से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप
 

Funny Chutkule: क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं? पति का जवाब सुनकर पत्नी के उड़ गए होश

Father son funny jokes pati patni latest chutkule joke of the day jija sali viral jokes girl boy new jokes
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का (लड़की से)- इलेक्शन की डेट फिक्स हो गई है
लड़की- तो क्या हुआ
लड़का- उस दिन पता चल जाएगा कि मोहल्ले की 
कौन-कौन सी लड़कियां 18 साल की हो गयी हैं.....


लड़का- ए हमार रानी, दिल त करत बा कि हम 
सुबह से ले के सांझ तक, फिर सांझ से ले के रात तक,
फिर सांझ से ले के रात तक, अऊर फिर रात से लेकर
सुबह तक तोहरा के पियार करत रही
लड़की- ए हमार राजा जी, फिर हम हगे कब जाइब हो?
विज्ञापन
Father son funny jokes pati patni latest chutkule joke of the day jija sali viral jokes girl boy new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक काला आदमी मरने के बाद स्वर्ग गया
स्वर्ग में उसे परी मिली और बोली- तुम कौन हो?
काला आदमी परी को इम्प्रेस करने के लिए बोला-
मैं टाइटैनिक का हीरो हूं
परी- टाइटैनिक डूबी थी, जली नहीं थी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed