Comedy Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं।
Comedy Jokes: साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने पीट लिया सिर, पढ़िए वायरल जोक्स
Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं।
साली साहिबा ने एक्स-रे करवाया.
जीजा जी- एक्स-रे में तुम्हारी हड्डी टूटी हुई है.
साली साहिबा- चलो भगवान का शुक्र है कि एक्स-रे में ही हड्डी टूटी है.
सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जाता।
छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट?
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो।
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं?
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार।
Jokes in Hindi: लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब
मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे?
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा।
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।
Jokes in Hindi: जब पति ने पत्नी को कहा चाय बनाने के लिए, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)