सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: लड़की- ये रैगिंग किसे कहते हैं? लड़के ने सुनाया अपना दुख, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 06:09 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं।  

विज्ञापन
Hindi Jokes: boyfriend girlfriend jokes chutkule in hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : वायरल फनी जोक्स

Hindi Jokes:  जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

Trending Videos
Hindi Jokes: boyfriend girlfriend jokes chutkule in hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

लड़की- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
लड़का- ये जो तुम हर जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: boyfriend girlfriend jokes chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पप्पू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं 
गप्पू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
पप्पू- कोई बड़ी चीज बता... 
गप्पू- एमआरएफ का टायर दे दे.

Hindi Jokes: साली- मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है? जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Hindi Jokes: boyfriend girlfriend jokes chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

अंकल एक लड़के से पूछते हैं
तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है?
लड़का- अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है….
अंकल- फिर भी तुम्हारा क्या रिश्ता है?
लड़का- अंकल जी, वो मेरा सगा भाई है।
अंकल- तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बता रहे हो भाई?
लड़का- क्योंकि मेरे और इसे बीच में 6 भाई और है। 

Comedy Jokes: देवर- लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते है? भाभी ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Hindi Jokes: boyfriend girlfriend jokes chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed