सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: साली- जीजाजी, आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? जवाब सुनकर उड़े होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 05:09 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। 

विज्ञापन
Hindi Jokes jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे भोजन के साथ हंसना भी बहुत जरूरी है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप नियमित रूप से कम से कम पांच मिनट जरूर हंसे। हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है और हमारी खूबसूरती में हंसी चार चांद लगा देती है। आज कल की भागभागम और तनाव भरे जीवन में खुश रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
बब्लू- पता है, हमारे यहां नया टूथपेस्ट कब तक नहीं खुलता?
डब्लू- कब तक...?
बब्लू- जब तक कि पुराना वाला बोल नहीं देता मालिक दो टुकड़े करके देख लो अब कुछ नहीं बचा है... 
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे
उसने सारी लाइट बंद कर दी, तभी रूम में जुगनू आ गया
अंग्रेज- Oh My God... इंडिया का मच्छर कितना एडवांस है, टॉर्च लेकर ढ रहा है।
 

Trending Videos
Hindi Jokes jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

साली- जीजाजी, आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता है?
जीजा- बिजली के बिल से और उससे भी ज्यादा तेरी दीदी से
जवाब सुनकर उड़ गए होश
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं तो पागल हो जाऊंगा
पत्नी- मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल कुछ भी कर सकता है...

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Hindi Jokes jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली_______को चली, खाली जगह भरो...
चिंटू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली...
टीचर मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं...
चिंटू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...
वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।

Funny Jokes: देवर- भाभी, मैं आपका फेवरेट हूं ना? जवाब सुनकर उड़ गए तोते, पढ़िए मजेदार जोक्स
 

विज्ञापन
Hindi Jokes jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

 एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!!!
बाबा बेहोश...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed