सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: रात को 2 बजे दरवाजे पर खड़ी पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 20 Mar 2026 09:52 AM IST
सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Husband wife hindi jokes jija sali new jokes devar bhabhi desi chutkule whatsaap new jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पति दारू पीकर रात को 2 बजे घर पहुंचा, 
तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू? 
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, 
सोना नहीं है क्या...? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए......

Trending Videos
Husband wife hindi jokes jija sali new jokes devar bhabhi desi chutkule whatsaap new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मम्मी- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है?
लड़का- ओह मम्मी, इट्स फैशन
मम्मी- नालायक, तेरी बड़ी बहन को देखने आये थे
वो तुझे पसंद करके चले गये........

 

बेटा (मां से)- मम्मी आज मेरे दोस्त घर पर आ रहे हैं
प्लीज मेरे सारे खिलौने अपनी अलमारी में छुपा दो
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा- नहीं मां, वे अपनी चीजें पहचानते हैं...... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband wife hindi jokes jija sali new jokes devar bhabhi desi chutkule whatsaap new jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- यार राजू, सरकारी नौकरी करता हुआ लड़का
रिश्तेदारों के बीच ध्रुव तारे जैसे चमकता है
बाकी रिश्तेदारों को हम बेरोजगार लोग ऐसे लगते हैं
जैसे धारा 302 में जेल से बाहर आये हो.......
 

Jokes: शादीशुदा आदमी की जिंदगी को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Most Funny Jokes: रात को देर से घर आने पर बेटे ने मां से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Husband wife hindi jokes jija sali new jokes devar bhabhi desi chutkule whatsaap new jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है,
हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का
रिश्ता वही, सोच नई....


लड़की (लड़के से)- बाबू एक लड़के ने मुझे प्रपोज कर दिया
लड़का- तो ब्लॉक कर दो उसे
लड़की- ओके बाबू
थोड़ी देर बाद लड़की ने लड़के को फोन किया
भैया वह मुझे आईफोन दिला रहा है
लड़का- अरे मैं भैया कैसे हो गया
लड़की- ब्लॉक करने से पहले......
विज्ञापन
Husband wife hindi jokes jija sali new jokes devar bhabhi desi chutkule whatsaap new jokes
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं,
सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
पिता- यह तो बहुत अच्छी बात है,
इसमें सोचने की क्या जरूरत?
पप्पू- पर मेरे सारे दोस्त कुत्ते हैं,
किसके पास छोडूं
पप्पू की बात सुनकर पिता की बोलती बंद हो गई......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed