सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: डॉक्टर- तुझे ऐसी दवाई दूंगा कि तू फिर से जवान हो जाएगी, ताई का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 06:55 PM IST
सार

Comedy Jokes:  हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है।

विज्ञापन
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: खुलकर हंसना न केवल हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को भी खुश करता है। हंसी एक संक्रामक भावना है, जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसी के माध्यम से हम दूसरों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं और मजबूत रिश्ते बनाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार लेटेस्ट जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...



पप्पू और उसकी बीबी में झगड़ा हो रहा था।
पप्पू जोर से चिल्लाया-आखिर तुम मुझे समझती क्या हो ?
क्या मैं तुम्हारा पालतू कुत्ता हूं जो तुम्हारा हर हुक्म मानूं।
पत्नी ने आसमान की ओर देखकर कहा-
हे भगवान ! मुझे नर्क में भी जगह मत देना जो मैंने इन्हें कभी भी कुत्ता समझा हो...
फिर पप्पू से बोली- और अब तुम मुझ पर इस तरह भौंकना बन्द करो!
 

Trending Videos
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

डॉक्टर- ताई तुझे ऐसी दवाई दूंगा कि तू फिर से जवान हो जाएगी
ताई- ना बेटा ऐसा जुल्म मत करना, मेरी पेंशन बंद हो जाएगी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

आंटी- बेटी, शादी हो गई तुम्हारी?
लड़की- जी आंटी!
आंटी- लड़का क्या करता है?
लड़की- अफसोस करता है आंटी।
 

Hindi Jokes: साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? जीजा ने दिया गजब का जवाब

Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- यह लो मेरा नंबर और किसी दोस्त को मत देना, ब्वॉयफ्रेंड ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
Comedy Jokes doctor patient jokes in hindi funny jokes hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed