सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 06:21 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
 

विज्ञापन
Jokes in Hindi: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..



मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने वर्षों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 

Trending Videos
Jokes in Hindi: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला...
टीचर-गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू-घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।

Comedy Jokes: बेवफा तुने दिल जला कर मेरा राख कर दिया, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के उड़ गए होश
 

Jokes in Hindi: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

Jokes: समझदार बीवियों को लेकर ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

विज्ञापन
Jokes in Hindi: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? 
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है... 
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!! 
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed