फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 31 Jul 2022 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

 Viral Jokes in Hindi: अगर हम हंसी को अपने जीवन में शामिल कर लेते हैं, तो हमेशा खुश रहते हैं। हंसने और हंसाने से हमारे आसपास के लोग प्रसन्न रहते हैं। इसकी वजह से हम मानिसक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। आप हंसी नहीं आ रही है, तो नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक महिला शिक्षक एक पिंटू  से - मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल का एक उदाहरण देती हूं... दूसरा उदहारण तुम देना... 
पिंटू - जी मैडम... 
महिला शिक्षक - मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी... 
पिंटू - मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा... 
 फिर क्या दे थप्पड़.....दे थपप्ड़......दे थप्पड़ 

Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।

 
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी 
पत्नी- एक... 
पति- खामोश 
पत्नी- दो... 
पति- फिर भी चुप्प 
पत्नी- बोलो ना प्लीज... 
पत्नी का रोना शुरू... 
पति- गिनती गिन... गिनती 
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!

 
विज्ञापन
Jokes in Hindi Doctor Patient Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed