सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: मम्मी- जो मेरी सारी बात मानेगा, उसको मैं गिफ्ट दूंगी, बच्चों का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 02:55 PM IST
सार

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Mother Son Jokes most funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : amar ujala

Jokes in Hindi: हर किसी को तनाव से बचने के लिए हंसना चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और सकारात्मक महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन जोक्स और चुटकुले हंसने में आपकी बेहतर मदद कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए बिना देर किए शुरू करते हैं ये मजेदार सिलसिला। 



पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!

 

Trending Videos
Jokes in Hindi Funny Mother Son Jokes most funny jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

मम्मी अपने बच्चों से- जो मेरी सारी बात मानेगा, जरा सा भी उल्टा जवाब नहीं देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी
बच्चे -लो कर लो बात इस तरह तो सारे गिफ्ट पापा ही ले जायेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Mother Son Jokes most funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो।

Jokes In Hindi: आपने कुत्ता क्यों पाला? जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती हो गई बंद

Jokes in Hindi Funny Mother Son Jokes most funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर साहब बेहोश...

Desi Chutkule: लव मैरिज को लेकर बॉयफ्रेड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Mother Son Jokes most funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed