सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है, मटरू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 06:33 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप भी हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने के लिए हर किसी को प्रसन्न रहना चाहिए। खुश रहने से तनाव दूर रहता है

विज्ञापन
Jokes in Hindi Tantrik Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Tantrik Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है
मटरू- बाबा मैंने थप्पड़ मार देना है अगर मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी कहा तो….!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Tantrik Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

Funny Chutkule: इस बार मैं फेल हुई तो पापा मेरी शादी कर देंगे, पिंकी की बात सुनकर रिंकी के होश उड़ गए

Jokes in Hindi Tantrik Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
 पप्पू - सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।

Jokes: बस में चढ़ते चिंटू से कंडक्टर ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
Jokes in Hindi Tantrik Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? 
चिंटू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना... 
मास्टर जी- तो...? 
चिंटू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!!! 
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed