Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Jokes Very Funny Jokes For Adults Latest Hindi Jokes Non Veg Comedy Jokes In Hindi
{"_id":"60179505a98c053f5e541faf","slug":"jokes-very-funny-jokes-for-adults-latest-hindi-jokes-non-veg-comedy-jokes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Chutkule: शख्स से इंस्पेक्टर बोला- कोई सबूत है कि ये आपकी पत्नी हैं, जवाब सुनकर हो गया बेहोश","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Chutkule: शख्स से इंस्पेक्टर बोला- कोई सबूत है कि ये आपकी पत्नी हैं, जवाब सुनकर हो गया बेहोश
Hindi Chutkule: इंसान को अच्छी सेहत के लिए अच्छे खानपान की तरह हंसने की भी जरूरत होती है। हंसी एक दवा की तरह है, जो हमें कई बीमारियों से बचा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
देर रात एक पति-पत्नी पार्टी से लौट रहे थे,
रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और तलाशी लेने लगें...!
गाड़ी के कागजात वगैरह चेक करने के बाद
इंस्पेक्टर ने पत्नी की ओर इशारा करते हुए पति से पूछा -
ये मोहतरमा कौन हैं...?
पति- मेरी पत्नी है...
इंस्पेक्टर- कोई सबूत है आपके पास, जो यह सिद्ध कर सके
कि ये आपकी पत्नी है...?
पति पहले तो दो मिनट के लिए सोच में पड़ गया,
फिर गाड़ी से उतरकर इंस्पेक्टर को एक ओर ले जाकर
धीरे से बोला - सर, अगर आप किसी तरह यह सिद्ध कर दें
कि ये औरत मेरी पत्नी नहीं है, तो मैं अपना 25 लाख का बंगला
आपके नाम कर दूंगा...!
.
इंस्पेक्टर साहब वहीं बेहोश...
2 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा...
.
मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं...?
.
मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं...!!!
3 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
.
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...
.
दादी - तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी से मिलती है...!
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची...
.
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना फिर बोले -
बेटी... इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा...
लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा।
.
औरत ने पूछा - कितना खर्च आएगा...?
.
बाबा - तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता...
लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं,
बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
.
औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो
बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था...
.
औरत भी चालाक थी...!
उसने कहा ठीक है बाबाजी,
आप बारी-बारी से सबका नाम लीजिए,
मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी...!
.
बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...!!!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।