सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: भगवान पर से भरोसा उठने को लेकर पप्पू ने पंडित जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 13 May 2026 11:48 AM IST
सार

New Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Man Pandit Jokes In Hindi Mahila Baba Comedy Jokes Pati Patni Funny Chutkule In Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। 


पप्पू- पंडित जी, मन भीतर से परेशान सा रहता है
पंडित- मंदिर जाया करो, भगवान में ध्यान लगाओ
पप्पू- शादी से पहले में बहुत मंदिर जाया करता था
पंडित- फिर अब क्या हो गया?
पप्पू- फिर मेरी शादी हो गई और मेरा भगवान,
पर से भरोसा ही उठ गया....

Trending Videos
Man Pandit Jokes In Hindi Mahila Baba Comedy Jokes Pati Patni Funny Chutkule In Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, 
तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, 
रात के दो बजे है, सोना नहीं है क्या? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए और
 पति चालाकी से बच गया...
विज्ञापन
विज्ञापन
Man Pandit Jokes In Hindi Mahila Baba Comedy Jokes Pati Patni Funny Chutkule In Hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
साली- एक सवाल पूछूं? 
जीजा- हां पूछो
साली- खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जीजा- अनमैरिड......

Comedy Jokes: मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं, पति की बात सुनकर पत्नी की बोलती बंद हो गई

Jokes: पति- अब तक खाना तैयार नहीं हुआ क्या? पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब
Man Pandit Jokes In Hindi Mahila Baba Comedy Jokes Pati Patni Funny Chutkule In Hindi
Funny Hindi Jokes - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
लड़के ने महफिल में लड़की को देख कहा एक शेर-
लड़का- अर्ज किया है, महफिल में हमारे जूते खो गये,
तो हम घर कैसे जायेंगे?
कोई प्यार से बुलाए तो नगें पैर दौड़े चले आएंगे
लड़की- आप शायरी तो शुरू कीजिए,
इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे....


पप्पू एक शादी के रिसेप्शन में गया
वहां एक आदमी आइसक्रीम देकर माथे पर,
बहुत ही सुंदर तिलक लगा रहा था
पप्पू- आपके परिवार में ये बहुत ही,
सुंदर और अच्छा रिवाज है
आदमी- ये कोई रिवाज नहीं है
ये तो इसलिये है कि अगर कोई दूसरी बार
आइसक्रीम के लिये आता है, तो तुरंत पता चल जाए......
विज्ञापन
Man Pandit Jokes In Hindi Mahila Baba Comedy Jokes Pati Patni Funny Chutkule In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- सभीं बच्चें अपना-अपना नाम और पंसद बताओं?
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें ईमरती पंसद है
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमका भी ईमरती पंसद है
तीसरा लड़का- हमारा नाम पप्पू है, हमका भी ईमरती पंसद है
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- हमारा नाम ईमरती है
टीचर बेहोश..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed