सब्सक्राइब करें

Jokes: पति- अब तक खाना तैयार नहीं हुआ क्या? पत्नी ने दिया गजब का मजेदार जवाब

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 12 May 2026 01:28 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। 

विज्ञापन
Jokes In Hindi Pati Patni Funny Chutkule Whatsapp New Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Funny Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। उसके लिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए भी वक्त नहीं होता है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए ऐसे में हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



पति- अब तक खाना तैयार नहीं हुआ क्या? 
तो मैं चला होटल में खाना खाने
पत्नी- आधे घंटे ठहर जाइए ना
पति- तो क्या तुम आधे घंटे में भोजन तैयार कर लोगी?
पत्नी- नहीं, तब तक मैं भी आपके साथ चलने के लिए
तैयार हो जाऊंगी....


पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को,
बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो,
कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं......

Trending Videos
Jokes In Hindi Pati Patni Funny Chutkule Whatsapp New Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Comedy Jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujla
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ)- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes In Hindi Pati Patni Funny Chutkule Whatsapp New Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंचा
पति- पंडित जी, एक बात बताइये
ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या?
पंडित जी- हां बेटा सौ फीसदी सच है
पति- मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी
पंडित जी- हां बिलकुल
पति- हे भगवान, फिर तो खुदखुशी करने से भी
कोई फायदा नहीं….

Funny Jokes: वास्कोडिगामा भारत कब आया था? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए

Desi Chutkule: बाल छोटे कराने को लेकर चिंटू ने नाई से कही ऐसी बात, पढिए धमाकेदार चुटकुले
Jokes In Hindi Pati Patni Funny Chutkule Whatsapp New Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Comedy Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रमेश- यार,  मच्छरों से छुटकारा पाने का कोई उपाय बता?
ताकि मैं मजे से सो सकूं
सुरेश- रात को सोने से पहले एक मच्छर मार दिया कर,
रमेश- उससे क्या होगा?
सुरेश- बाकी के मच्छर उसके जनाजे पर चले जाएं और
फिर तू मजे से सोना......


शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया 
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है..... 
विज्ञापन
Jokes In Hindi Pati Patni Funny Chutkule Whatsapp New Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed