{"_id":"5c0a4fd0bdec224177354c01","slug":"strange-gold-chain-robbery-at-interesting-jewellery-store-in-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो : चाचा चौधरी से भी तेज चलता है इस दुकानदार का दिमाग, चोरी करने आए शख्स को फंसा दिया","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
वीडियो : चाचा चौधरी से भी तेज चलता है इस दुकानदार का दिमाग, चोरी करने आए शख्स को फंसा दिया
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
Link Copied
सोशल मीडिया पर एक ज्वैलरी शॉप में चोरी का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। दरअसल, थाईलैंड में एक ज्वैलरी शॉप में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : social media
थाईलैंड में एक चोर ज्वैलरी शॉप में घुसा और सोने की चेन चुराकर भागने लगा, लेकिन चोर के अंदर घुसते ही मेन गेट लॉक हो गया था जिसकी वजह से चोर भाग नहीं सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 नवंबर को शाम 6 बजे ये घटना हुई। सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : social media
वीडियो में देखा जा सकता है कि थाईलैंड के चौनबुरी इलाके के ज्वैलरी स्टोर में एक शख्स घुसता है और सोने की चेन दिखाने के लिए कहता है। वह चेन जैसी कोई चीज पसंद करता है और अपने गले में पहनकर बाहर भागने की कोशिश करता है। लेकिन दुकान का दरवाजा नहीं खुलता है और चोर पकड़ में आ जाता है।
4 of 6
thief
- फोटो : social media
चोर का नाम सुफाचाई पंथोंग बताया जा रहा है। 27 वर्षीय पंथोंग ने सोने की चेन पहनी और ऐसे दिखाने की कोशिश की जैसे उसे दुकान पर कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही मालिक की नजर पड़ी तो वो भागने लगा, लेकिन मेन गेट बंद था, ऐसे में चोर वापस आया और चेन लौटा दी।
विज्ञापन
5 of 6
दुकान के मालिक जराय नितिकरुण ने कहा कि मुझे शुरुआत में ही लग गया था कि ये चोर है और चोरी करने के लिए आया है। मैंने रिमोट के जरिए दरवाजे को लॉक कर दिया, जिसके बाद दुकान के मालिक ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।