हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि समय न मिलने की वजह से हम अपने दुख दर्द को परिजनों या दोस्तों के साथ बांट नहीं पाते हैं जिसकी वजह से जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। मानिसक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से हंसी हमें बचा सकती है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बा जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार जोक्स। आज भी लाए हैं कुछ धमाकेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: जब एयर होस्टेस ने पप्पू को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पप्पू प्लेन में गया और एयर होस्टेस से बोला आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है।
एयर होस्टेस ने पप्पू के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया
पप्पू- कमाल है, आदत भी वही है।
वकील- आपके पति की मौत कैसे हुई?
महिला- जहर खाकर मर गए।
वकील- फिर इनके शरीर पर इतने सारे चोट के निशान कैसे?
महिला- पहले जहर खाने से मना कर रहे थे।
युवक- अकेले ही जोर-जोर से हंस रहा था।
पड़ोसी- क्या बात बहुत खुश हो?
युवक- कल रात मेरे दोस्त चिंटू ने चुपके से मेरे फोन से मेरी गर्लफ्रैंड का नंबर ले लिया।
पड़ोसी- ओहो फिर,
युवक- फिर क्या, कल रात से अपनी ही बहन को रोमांटिक मेसेज भेजे रहा है।
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख मिंटू बोला कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें।
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली-अरे ओ।
यहां Tik Tok की शूटिंग हो रही है...तेरी प्रेम कहानी की नहीं।