सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पप्पू से गर्लफ्रेंड- तुमने कभी अपने पापा से मिलवाया नही, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 17 Jun 2026 05:29 PM IST
सार

New Jokes: चुटकुले हास्य और मनोरंजन का एक छोटा रूप हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हंसाना होता है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Today funny jokes in hindi girlfriend boyfriend chutkule in hindi ladka ladki comedy jokes girl boy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe stock

Funny Jokes In Hindi: व्यस्त दिनचर्या और बढ़ते तनाव के बीच मुस्कुराने और खुलकर हंसने के मौके कम होते जा रहे हैं। इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।


पप्पू- तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा चीन के थे
पप्पू- तुमने कभी मिलवाया नहीं?
गर्लफ्रेंड- वो अब इस दुनिया में नहीं हैं
पप्पू- हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता कहां है?
Today funny jokes in hindi girlfriend boyfriend chutkule in hindi ladka ladki comedy jokes girl boy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
शादीशुदा पुरुष की सबसे ज्यादा बेइज्जती तब होती है
जब वो भीड़ भरी दुकान पर कुछ ले रहा हो,
और बच्चे जोर से बोलें- पापा ये मत लो मम्मी डांटेगी...... 


पत्नी- कहां जा रहे हो?
पति- मरने जा रहा हूं
पत्नी- साथ में थैला लेकर जाना
पति- क्यों?
पत्नी- अगर इरादा बदल जाए तो,
आते समय एक किलो आलू और टमाटर लेते आना.......
Today funny jokes in hindi girlfriend boyfriend chutkule in hindi ladka ladki comedy jokes girl boy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मेरा एक सपना था कि 35 वर्ष की उम्र तक बंगला,
बड़ी गाड़ी और एक बड़ा फार्म हाउस हो
लड़की- क्या फिर तुम्हारा वो सपना पूरा हुआ या नहीं?
लड़का- हां, इसमे से मेरा एक ही सपना पूरा हुआ
कि मैं 35 वर्ष का हो गया.....

Comedy Jokes: मिक्सर को लेकर बहू ने सास ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Majedar Chutkule: मरने से पहले सास ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Today funny jokes in hindi girlfriend boyfriend chutkule in hindi ladka ladki comedy jokes girl boy jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अंकल- अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है,
क्या हुआ?
पप्पू- कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है
अंकल- ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली?
पप्पू- हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी......


प्लम्बर- सर नल ठीक हो गया है,
लेबर चार्ज 800 रुपये हुए
इंजीनियर- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी.......
विज्ञापन
Today funny jokes in hindi girlfriend boyfriend chutkule in hindi ladka ladki comedy jokes girl boy jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed