Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Today’s Funny Jokes Santa aur Banta Jokes Santa asks Banat about his Girlfriend Read Chutkule in Hindi
{"_id":"62ea2c134c148e76544c467c","slug":"today-s-funny-jokes-santa-aur-banta-jokes-santa-asks-banat-about-his-girlfriend-read-chutkule-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: जब संता ने बंता को सिर दर्द होने पर दी गर्लफ्रेंड से बात करने की सलाह, पढ़िए ऐसे ही जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: जब संता ने बंता को सिर दर्द होने पर दी गर्लफ्रेंड से बात करने की सलाह, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:37 PM IST
Today’s Funny Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेंते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
Trending Videos
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
बंता- क्यों?
संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ?
पिंटू- 20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर- मूर्ख 20 कैसे बचेंगे?
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं...
पति - वाह वाह...! मुंह में पानी आ गया..
पत्नी - आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।