फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के मोस्ट वांटेड होटलों की सूची में शामिल भारत के 15 लग्जरी होटल

Fri, 04 May 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
15 luxury hotels in India included in the list of world's most wanted hotels

ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षा को पूरा करने में अब भारतीय लग्जरी होटल भी दुनिया के अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा में सफल होने लगे हैं। तभी तो होटल्स डॉट कॉम की वर्ष 2018 की रिपोर्ट में भारत के 15 लग्जरी होटल दुनिया के मोस्ट वांटेड होटलों की सूची में शामिल हो पाए हैं। इसमें दिल्ली के तीन, मुंबई और बंगलूरू के 4-4 होटल शामिल हैं। पिछले साल इस सूची में भारत के 8 होटल ही शामिल हो पाए थे। इसमें होटल्स डॉट कॉम द्वारा तैयार वर्ष 2018 की सूची में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों को स्थान मिला है, जिनमें दि लीला पैलेस, अंदाज-हयात और दि इंपीरियल शामिल हैं। 



होटल्स डॉट कॉम के मोस्ट वांटेड लिस्ट 2018 में दिल्ली के 3 जबकि मुंबई और बंगलूरू के 4-4 होटल शामिल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चार होटलों को इस सूची में स्थान मिला है, जिनमें ताजमहल पैलेस, ताज-सांताक्रुज, द ओबराय और जेडब्ल्यू मेरिएट-सहार शामिल हैं। इसमें देश की आईटी राजधानी बंगलूरू के भी चार होटलों को स्थान मिला है। वहां के द ओबराय, सेंट मार्क्स होटल, शांग्री-ला होटल और ताज बंगलूरू इस सूची में शामिल हैं। इसमें चेन्नई के द लीला पैलेस, पुणे के जेडब्ल्यू मैरिएट, कोलकाता के द ओबराय ग्रेंड और गुरूग्राम (एनसीआर) के द ओबराय को भी स्थान मिला है।  

 

पिछले साल 8 होटल ही चुने गए थे 

15 luxury hotels in India included in the list of world's most wanted hotels

होटल्स डॉट कॉम द्वारा वर्ष 2017 में बनायी गई इस सूची में भारत के आठ होटलों को स्थान मिला था, जिनमें तीन होटल मुंबई के ही थे। पिछले साल मुंबई के द ओबराय, जे डब्ल्यू मेरिएट-सहार और द ताजमहल पैलेस होटल, दिल्ली के द लीला पैलेस, बंगलूरू के सेंट मार्क्स होटल, जयपुर के जय महल पैलेस, गोवा के द लीला कोवलम और पुणे के जे डब्ल्यू मैरिएट शामिल हो पाए थे।  

भारतीय ग्राहक भी वर्ल्ड क्लास लग्जरी चाहते हैं 

15 luxury hotels in India included in the list of world's most wanted hotels

सस्ते में लग्जरी होटल उपलब्ध कराने वाले स्टार्टअप आईकैनस्टे डॉट कॉम के सह संस्थापक पुनीत गुप्ता का कहना है कि लग्जरी होटलों में ठहरने वाले गेस्ट दुनिया भर में घूमते रहते हैं। इसलिए वे यहां भी वर्ल्ड क्लास लग्जरी चाहते हैं। अब जबकि होटल की हर सेवा में तुलना हो रही है तो कोई भी होटल नहीं चाहता कि उनका होटल किसी बात में पीछे रहे। इसलिए अब लग्जरी होटलों के साथ साथ नॉन-लग्जरी होटलों में भी सेवा के स्तर में भारी सुधार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट इन क्लास में इस बार भारत के तीन होटल 

15 luxury hotels in India included in the list of world's most wanted hotels

इस साल की रिपोर्ट में लग्जरी, बिजनेस, बुटिक, बीच, स्की, फैमिली, स्पा जैसे दस श्रेणी में बेस्ट इन क्लास की दुनिया के 100 होटलों की सूची बनायी गई है। इसमें भारत के तीन होटल शामिल हो पाए हैं और तीनों मुंबई के ही हैं। इस सूची में स्पा श्रेणी के तहत मुंबई के सोफिटेल और फोर सीजन्स होटल्स जबकि लग्जरी श्रेणी में ग्रेंड हयात मुंबई का चयन हुआ है। 

विज्ञापन

2.5 करोड़ ग्राहकों के पसंदगी से बनी है सूची 

15 luxury hotels in India included in the list of world's most wanted hotels

होटल्स डॉट कॉम की वर्ष 2018 की रिपोर्ट को तैयार करने में 2.5 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहकों के फीडबैक का विश्लेषण किया गया है। तब जाकर दुनिया भर में 91 देशों के 3,400 होटलों का चयन गेस्ट अवार्ड 2018 के लिए हो पाया है। इस बार इस सूची में शामिल होने वाले होटलों को 10 में से कम से कम 9.4 रेटिंग पाना अनिवार्य किया गया था। इस सूची में शामिल सात होटलों को 9.6 रेटिंग मिली है जबकि शेष आठ होटलों को 9.4 की रेटिंग मिली है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed