फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: गर्मी में ठंडी का एहसास..नन्हें बंदरों ने विदेशी महिलाओं संग की चुलबुली मस्ती 'जबरदस्ती'

Thu, 03 May 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 03 May 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
A tourist poses for a photo as in hot, summer day at Galta temple in Jaipur

पर्यटकों की खुशी का अंदाजा आप इसी तस्वीर से लगा सकते हैं। गुलाबी नगरी के रूप में मशहूर जयपुर को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। आस्था यहां की संस्कृति का प्रमुख सरोकार है और ये नजारा है प्रसिद्ध गलता मंदिर का।

A tourist poses for a photo as in hot, summer day at Galta temple in Jaipur

पवित्र तीर्थ गलता जयपुर की पहचान है। यह स्थान सात कुंड और अनेक मंदिरों के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। लेकिन पर्यटकों को तो फोटोशूट का ये मौका भी आनंद दे गया। 

A tourist poses for a photo as in hot, summer day at Galta temple in Jaipur

गलता मंदिर ऋषि गालव की तपोस्थली थी। माना जाता है कि यहां ऋषि गालव ने साठ हजार वर्षों तक तपस्या की थी। यही वजह है कि देश-विदेश से लोग इस तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए आते हैं। और कहीं न कहीं ये बंदर अपने करतबों से उनका मन मोह लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A tourist poses for a photo as in hot, summer day at Galta temple in Jaipur

यहां एक प्राकृतिक जलधारा गोमुख से सूरज कुंड में गिरती है। इस पवित्र कुंड में स्नान करने के लिए दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। बंदरों को भी इस स्नान का महत्व पता है शायद इसीलिए वो भी नियमित स्नान करते हैं। 

विज्ञापन
A tourist poses for a photo as in hot, summer day at Galta temple in Jaipur

यहां बंदर इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और तो और बंदरों को कोई नुकसान ना पहुंचाए इसका भी खास ख्याल रखा जाता है। यदि आप भी कभी जयपुर के इस गलता मंदिर जाएं तो बंदरों से डरें नहीं, क्या पता आपके लिए भी कोई मौका सेल्फी वाला हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed