फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS कोच बनते ही टीम इंडिया के बारे में जस्टिन लैंगर ने दिया बड़ा बयान

Thu, 03 May 2018 06:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
We will be called great team if we win Test series in India says Justin Langer
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लैंगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच होंगे। क्रिकेट कोच के रूप में लैंगर के पास अच्छा अनुभव है। जस्टिन लैंगर को चार साल के लिए सीनियर क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है।
We will be called great team if we win Test series in India says Justin Langer
जस्टिन लैंगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच डैरन लेहमन की जगह कार्यभार संभालेंगे। लैंगर इस पद पर 22 मई से काम करने शुरू करेंगे। कोच बनते ही लैंगर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को भारत में हराना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी सफलता होगी।
We will be called great team if we win Test series in India says Justin Langer
अपने दौर के शानदार टेस्ट बल्लेबाज रहे लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम 3 या 4 साल में टेस्ट खेलने भारत जाती है। ये मेरे लिए सबसे अहम है क्योंकि अगर हम भारतीय टीम को भारत में हरा देते हैं तो ही हम एक बेहतरीन टीम कहलाएंगे। अगर मैं अपने पूरे करियर पर नजर डालूं तो जब 2004 में हमने भारत को उन्ही के घर में हराया था तो मेरे लिए वो सबसे बड़ी उपलब्धि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
We will be called great team if we win Test series in India says Justin Langer
लैंगर का कार्यकाल 4 साल का होगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 एशेज सीरीज, एक विश्व कप और टी20 विश्व कप खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच में 7696 रन बनाने वाले लैंगर के लिए टीम के दिमाग से बॉल टेंपरिंग विवाद को भूलाकर जीत की राह पर लाने की मुश्किल चुनौती होगी।
विज्ञापन
We will be called great team if we win Test series in India says Justin Langer
- फोटो : file
बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट को बॉल टैंपरिंग करते पाया गया था। इसके बाद वॉर्नर और स्मिथ पर 1-1 साल का बैन लगा दिया गया था, जबकि बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed