{"_id":"62ac456276956a75c162acba","slug":"agneepath-scheme-protest-attack-on-bihar-deputy-cm-house-fire-in-train-see-violence-in-photos-from-up-to-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agnipath: कहीं डिप्टी सीएम के घर हमला, कहीं ट्रेनों में तोड़फोड़-आगजनी, 15 तस्वीरों में देखें बिहार-यूपी से लेकर तेलंगाना तक का बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath: कहीं डिप्टी सीएम के घर हमला, कहीं ट्रेनों में तोड़फोड़-आगजनी, 15 तस्वीरों में देखें बिहार-यूपी से लेकर तेलंगाना तक का बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:49 AM IST
सार
सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। योजना के खिलाफ विरोध की आग अब तक देश के 15 राज्यों तक फैल चुकी है। जम्मू से लेकर यूपी, बिहार, तेलंगाना तक युवा सड़क पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में ट्रेन को आग के हवाले कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। योजना के खिलाफ विरोध की आग अब तक देश के 15 राज्यों तक फैल चुकी है। जम्मू से लेकर यूपी, बिहार, तेलंगाना तक युवा सड़क पर उतर आए हैं।
आरा रेलवे स्टेशन पर भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया।
- फोटो : अमर उजाला
कितने राज्य हिंसा की चपेट में आए?
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में छात्रों के प्रदर्शन की खबर आ चुकी है। इनमें से कई राज्यों में छात्र हिंसात्मक रवैया अपना रहे हैं।

फोटो राजस्थान की है। यहां छात्रों के प्रदर्शन में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं के अलावा क्या कोई संगठन भी इसका विरोध कर रहा है?
ज्यादातर राज्यों में छात्र किसी संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। कुछ जगहों पर राजनीतिक दलों के युवा संगठन भी इस विरोध में उतर गए हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस की यूथ विंग एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं, दिल्ली में ही आईटीओ पर आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने भी अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजनीतिक तौर पर बात करें तो सभी विपक्षी पार्टियों ने योजना का विरोध किया है। यहां तक कि एनडीए में शामिल जदयू ने भी योजना पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

लखीसराय में उपद्रवियों ने विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी। इसमें एक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार : तीन ट्रेनें फूंकी, डिप्टी सीएम के घर हमला
अग्निपथ योजना को लेकर सबसे ज्यादा बवाल चल रहा है। यहां 15 से ज्यादा जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी जिसमें ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा लखीसराय में उपद्रवियों ने विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी। इसमें एक यात्री के मौत की खबर आ रही है। बेतिया स्थित डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ। घर पर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

वाराणसी में उपद्रवियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में बवाल किया।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश : बलिया से लेकर वाराणसी तक बवाल
सेना भर्ती के नए नियम के खिलाफ यूपी भी जल रहा है। 20 से ज्यादा जिलों में युवा सड़क पर उतर आए हैं। बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बलिया में उपद्रवियों ने बलिया-वाराणसी मेमू व बलिया-शाहगंज ट्रेन में तोड़फोड़ की है। प्लेटफार्म की दुकानों व निजी बस को भी तोड़ा। पुलिस, पुलिस चौकी, मालगोदाम, सड़कों पर भी पथराव हो रहा है।
वहीं, पुलिस ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। इलाके में रुक-रुककर बवाल अब भी जारी है।