सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में सीबीआई ने जांच तेजी से शुरू कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एम्स की फोरेंसिक टीम सुशांत की मौत के मामले में मेडिकल निष्कर्षों के साथ चोट के पैटर्न का विश्लेषण करेगी। सीबीआई ने मेडिकल लीगल राय लेने के लिए एम्स से संपर्क किया था।
एम्स की फॉरेंसिक टीम पता लगाएगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण, ऑटोप्सी रिपोर्ट की होगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में एम्स के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने शुक्रवार को बताया, सीबीआई ने उन्हें सुशांत की रिपोर्ट मुहैया कराएगी। हम उनके शव पर लगी चोटों के पैटर्न को देखेंगे और पारिस्थितिक सुबूतों के साथ इनका मिलान करेगी। इसके अलावा हम खुदकुशी व हत्या में अंतर करने के लिए ऑटोप्सी के समय संरक्षित रखे गए सुबूतों का भी विश्लेषण करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही फोरेंसिक एक्सपर्ट मौत के कारणों की जांच करेंगे। मौत गला घोंटने से हुई या लटकने से इसमें काफी बारीक अंतर होता है।
सीबीआई ने की पूछताछ
सुशांत मामले में जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम एक्शन में नजर आई। टीम ने मुंबई पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेज व रिपोर्ट लेकर टीम ने सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की। सीबीआई ने नीरज से पूछा कि मौत से कुछ वक्त पहले सुशांत का बर्ताव कैसा था? सीबीआई ने नीरज से यह भी जानना चाहा कि जब सुशांत के कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसने क्या कुछ देखा और उस वक्त घर में उसके अलावा और कौन-कौन मौजूद था?
कब्जे में लिए दस्तावेज
इसके अलावा अधीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां सुशांत की कथित खुदकुशी को लेकर एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की गई है। टीम ने एडीआर से जुड़ी केस डायरी, पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट समेत अहम दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम ने जोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी मुलाकात की
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम जल्द ही मोंट ब्लैंक बिल्डिंग जाएगी, जहां सुशांत ने अपने फ्लैट में 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या की थी। टीम क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी। सीबीआई ने उन पुलिस कर्मियों से पूछताछ की है, जो सबसे पहले क्राइम स्पॉट पर पहुंचे थे।
बाइस्कोप: मलाइका अरोड़ा आज भी नहीं भूलीं कमर में बंधी रस्सी के ये निशान, गाने की ऐसे की थी शूटिंग