देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। इस बीच दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1009 नए संक्रमित मिले हैं। 314 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके अलावा हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर और कोरोना का खतरा बढ़ा, पढ़ें देश-दुनिया की अहम समाचार एक ही जगह पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली: 24 घंटे में मिले 1009 नए संक्रमित
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1009 नए संक्रमित मिले हैं। 314 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। चिंताजनक बात ये है कि एक मरीज की मौत भी हुई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 2641 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर 5.7 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 632 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। पढ़ें पूरी खबर
जहांगीरपुरी मामले में आज क्या-क्या हुआ?
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई बुलडोजर ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को गिराया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश जारी किया था, जिसके दो घंटे बाद भी तोड़फोड़ चलता रहा। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित जम्मू-कश्मीर यात्रा को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी, सांबा जिले के पल्ली गांव में पहुंचेंगे। इस गांव को कार्बन मुक्त सौर पंचायत होने का दर्जा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी, यहीं से जम्मू-कश्मीर के तीस हजार से अधिक पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को संबोधित करेंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पीएम अपने इस दौरे से एक तीर से कई लक्ष्य साधेंगे। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली कैपिटल्स के टिम साइफर्ट कोरोना पॉजिटिव
आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को मुकाबले से ठीक पहले मिचेल मार्श के बाद दिल्ली के एक और खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर टिम साइफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पढ़ें पूरी खबर