{"_id":"6260223cb4fce1411f39931a","slug":"cessi-said-solar-flare-emanates-from-the-sun-fears-of-impact-on-satellite-communication","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Storm: सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान, बंद हो सकते हैं सैटेलाइट, जीपीएस पर पड़ सकता है प्रभाव","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Solar Storm: सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान, बंद हो सकते हैं सैटेलाइट, जीपीएस पर पड़ सकता है प्रभाव
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Solar Storm: अतंरिक्ष में आए दिन ऐसी घटनाएं घटती हैं जिनका असर धरती पर पड़ता है। अब इस बीच एक ऐसी ही घटना घटित हुई है जिसका असर धरती पर पड़ सकता है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पेस साइंसेज (CESSI) ने बताया है कि सूरज पर एक लहर उठी है जो अब अतंरिक्ष में आगे बढ़ रही है। CESSI के मुताबिक, इसका असर धरती पर उपग्रह संचार और जीपीएस पर पड़ सकता है।
इससे कुछ दिनों पहले ही धरती को सूरज से उठे भीषण सौर तूफान का सामना करना पड़ा था। इस सौर तूफान का असर दक्षिण पूर्वी एशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक दिखा था। अमेरिकी अंतरिक्ष मौसम भविष्यवाणी केंद्र ने बताया कि जियोमैग्नेटिक तूफान की वजह से दोनों महाद्वीपों में शार्टवेब रेडियो पर असर पड़ा था। अब एक बार फिर सूरज से सौर लहर उठी है जिसका प्रभाव धरती पर पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं इस सौर तूफान का धरती पर क्या असर होगा?
2 of 7
सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान
- फोटो : iStock
कोलकाता में मौजूद भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में सीईएसएसई के एसोसिएट प्रोफेसर एवं समन्वयक दिब्येंदु नंदी ने बताया है कि सौर मैग्नेटिक सक्रिय क्षेत्र एआर 12992 से समन्वित ग्लोबल टाइम तीन बजकर 57 मिनट पर चमक पैदा हुई जिसे एक्स 2.2 श्रेणी की सौर लहर बताया गया है।
3 of 7
सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान
- फोटो : iStock
सूरज से निकली यह सौर लहर बेहद शक्तिशाली होती है जिसकी वजह से इसको एक्स श्रेणी में रखा गया है। CESSI ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि इस सौर लहर से भारत, दक्षिणपूर्व एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र में आयन मंडलीय उभार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान
- फोटो : iStock
आयन मंडलीय उभार इलेक्ट्रिक बिजली ग्रिड, नौवहन सिग्नल को प्रभावित कर सकता है। इससे अंतरिक्षयानों को भी खतरा पैदा हो सकता है और अंतरिक्ष यात्रियों पर भी जोखिम की आशंका है। इसके साथ ही संचार में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
सूरज से उठा शक्तिशाली सौर तूफान
- फोटो : iStock
बताया जा रहा है कि इस सौर तूफान की वजह से सैटेलाइट में दिक्कतें आ सकती है। इसके साथ ही जीपीएस और विमान संचार भी प्रभावित हो सकता है। इस सौर लहर का सीईएसएसआई में वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।