Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 23 April 2022 Maharashtra Politics Hanuman Chaisa Path Navneet Rana Arrested IPL 2022 Latest News Update
{"_id":"62641d56f46aa61d52029bbc","slug":"amar-ujala-top-news-23-april-2022-maharashtra-politics-hanuman-chaisa-path-navneet-rana-arrested-ipl-2022-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ पर सियासत, नवनीत और रवि राणा गिरफ्तार, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ पर सियासत, नवनीत और रवि राणा गिरफ्तार, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:07 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (23 अप्रैल) को आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 6
नवनीत और रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी।
- फोटो : Amar Ujala
नवनीत और रवि राणा की कल बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेशी
मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर लग-अलग समूहों के बीच नफरत फैलाने का आरोप है। इससे पहले राणा दंपति के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को उनके आवास के बाहर देखा गया। इस बीच नवनीत और उनके पति रवि राणा को पुलिस खार पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। इस दौरान नवनीत ने कहा कि हमें जबरन यहां लाया गया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे प्लेऑफ मुकाबले
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (23 अप्रैल) को आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। प्लेऑफ के मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, वुमन्स चैलेंजर्स का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Rajnath Singh
- फोटो : Amar Ujala
राजनाथ सिंह की दो टूक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बार फिर आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। हम सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कभी नहीं हिचकिचाएंगे। हमारी सरकार देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
इमरान खान
- फोटो : एएनआई
इमरान खान और बुशरा बीबी ने बिना एक पैसा दिए रखे 52 विदेशी उपहार
इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। तोशखाना विवाद को लेकर वे चारों ओर से घिरे नजर आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं कि इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी ने बिना एक भी पैसा दिए उन्हें मिले 52 विदेशी उपहार अपने पास रख लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।