Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
These Four Solar System Planets With Moon Will be Visible From Earth Know When And How News In Hindi
{"_id":"6263ead2bf19cb2a720ae321","slug":"these-four-solar-system-planets-with-moon-will-be-visible-from-earth-know-when-and-how-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar System: धरती से दिखेंगे सौर मंडल के चार ग्रह, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कैसे देखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Solar System: धरती से दिखेंगे सौर मंडल के चार ग्रह, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कैसे देखें
Planets visible from Earth: अतंरिक्ष में समय-समय पर अद्भुत घटनाएं होती रहती हैं। इन अद्भुत घटनाओं में से एक हैं ग्रहों का एक लाइन में आना। धरती से आसमान में इस नजारे को देखने के लिए इंसान को दूरबीनों और वैज्ञानिक उपकरणों की आवश्यकता होती है। लेकिन आपको अपनी छत से ही सौर मंडल के ग्रह एक साथ और एक लाइन में दिखें, तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। इस सप्ताह के आखिरी दिन 24 अप्रैल यानी रविवार को आप अपनी छत से ही चार ग्रहों को देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी टेलिस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 अप्रैल यानी रविवार को बृहस्पति, मंगल, शनि और शुक्र आसमान में एक लाइन में नजर आएंगे। अगर आसमान साफ रहता है, तो इन ग्रहों को धरती से आसानी से देख सकते हैं। इन ग्रहों के साथ धरती का उपग्रह चंद्रमा भी दिखेगा। इस अद्भुत खगोलीय घटना को प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। आइए जानते हैं इस घटना को कब और कैसे देख सकते हैं?
2 of 7
धरती से दिखेंगे सौर मंडल के चार ग्रह
- फोटो : Pixabay
यह अद्भुत नजारा तब दिखता है जब सौर मंडल के ग्रहों की कक्षाएं धरती से दिखने वाले आसमान के क्षेत्र में आती हैं। कई बार धरती से ज्यादा दूर स्थित ग्रह भी देखें जा सकते हैं।
3 of 7
धरती से दिखेंगे सौर मंडल के चार ग्रह
- फोटो : Pixabay
इसके बाद जून महीने के मध्य में ग्रहों की इस लाइन में बुद्ध भी शामिल हो जाएगा। धरती पर ग्रहों का दिखना कोई सामान्य बात नहीं है और इसे दुर्लभ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
धरती से दिखेंगे सौर मंडल के चार ग्रह
- फोटो : Pixabay
साल 2020 में एक साथ एक ही लाइन में पांच ग्रह दिखाई दिए थे। उससे पहले साल 2016 और साल 2005 में भी ऐसा ही नजारा दिखा था। इस अद्भुत खगोलीय घटना के लिए अलग-अलग ग्रहों की कक्षा का समय के साथ समन्वय भी बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
5 of 7
धरती से दिखेंगे सौर मंडल के चार ग्रह
- फोटो : Pixabay
जैसे कि मंगल, शुक्र और शनि मार्च के अंतिम से एक साथ स्थित हैं, हालांकि अप्रैल के मध्य में बृहस्पति इस लाइन में जुड़ गया है। यह बेहद अद्भुत नजारा होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।