Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 26 April 2022 Prashant Kishore Congress Virat Kohli Bad Form Corona Vaccination For Children Latest News Update
{"_id":"62681f60df5410528c5eb165","slug":"amar-ujala-top-news-26-april-2022-prashant-kishore-congress-virat-kohli-bad-form-corona-vaccination-for-children-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर ठुकराया, कोहली फिर फेल, पढ़ें देश- दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर ठुकराया, कोहली फिर फेल, पढ़ें देश- दुनिया की अहम खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:11 PM IST
सार
आइए पढ़तें हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के ऑफर को ठुकरा दिया है। इसके अलावा क्रिकेट में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। वहीं, सोमवार को दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया। ये सौदा 44 अरब डॉलर में हुआ है यानी 3.37 लाख करोड़ रुपये में। आइए पढ़तें हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 8
प्रशांत किशोर
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को एक ट्वीट में लिखा कि प्रशांत किशोर की ओर से दी गई एक प्रस्तुति और उनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप (ईएजी) 2024 का गठन किया था। पढ़ें पूरी खबर
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली का बल्ला नहीं चला
आईपीएल के 39वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। बैंगलोर के सामने 145 रन का लक्ष्य है। रियान पराग ने 31 गेंदों पर 56 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विराट कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
केंद्रीय विद्यालय
- फोटो : noida.kvs.ac.in
कोयले की किल्लत
देश के कई राज्यों में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर होने से बिजली संकट गहराता जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों में अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है। देश के चार राज्यों में फिलहाल आठ से 10 दिन का कोयला ही मौजूद है। जबकि अन्य आठ राज्यों के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक बहुत गंभीर स्तर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से ही पावर प्लांट्स में कोयले की कमी हो रही है। 10 दिन में लगातार छह हजार मेगावाट बिजली की कटौती हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 8
केंद्रीय विद्यालय
- फोटो : noida.kvs.ac.in
केंद्रीय विद्यालयों में सांसद-शिक्षा मंत्री और जिला कलेक्टर का कोटा समाप्त
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवी) के स्कूलों में अब सांसद, शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर समेत अन्य कोटे से दाखिले नहीं मिलेंगे। केवी में अब सिर्फ केंद्र सरकार के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग, सामान्य वर्ग के आरक्षण नियमों के तहत ही सीट मिलेगी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सांसद, शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय, प्रायोजक एंजेंसियों, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समितियों और जिला कलेक्टर का कोटा समाप्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।