प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक पीएम मोदी ने कहा, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य नेताओं को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: पीएम मोदी की अपील के बाद विपक्ष हमलावर, पंजाब के सीएम को जैश की धमकी, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष ने पीएम को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान विपक्षी शासित राज्यों में उच्च ईंधन की कीमतों को हरी झंडी दिखाने के बाद भाजपा ने बुधवार को आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमत वाले 10 में से आठ राज्यों में गैर-भाजपा दलों का शासन है। पार्टी सूत्रों ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों का भी खंडन किया और कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में देश में कीमत अपेक्षाकृत कम रही है, जो भारत की तरह कच्चे आयात पर बहुत अधिक निर्भर हैं। पढ़ें पूरी खबर
किच्चा सुदीप के बयान पर अजय देवगन का पलटवार
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच दर्शकों को लुभाने की जंग छिड़ी हुई है। वहीं, हाल ही में साउथ के स्टार किच्चा सुदीप के राष्ट्रभाषा पर दिए बयान पर बहस शुरू हो गई है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद किच्चा सुदीप ने कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है। इसी बयान पर बवाल खड़ा हो गया था। अब इस पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले में सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा नेता श्वेता की मौत के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात
बांदा जिले में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के चंद घंटे पहले मंगलवार रात पति डॉ.दीपक सिंह गौर ने भी पत्नी श्वेता से हुए झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर जान देने की कोशिश की थी। इस पर श्वेता ने नजदीक रहने वाले अपने फुफेरे ससुर नागेंद्र सिंह को फोन पर सूचना दी। नागेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रभा सिंह के साथ श्वेता के घर पहुंचे और समझाबुझा कर दीपक को कमरे से बाहर लाए। नागेंद्र ने बताया कि उन्होंने दीपक और श्वेता को आमने-सामने बैठाकर समझाकर शांत कराया था। दोनों ने उनके सामने ही खाना भी खाया था। स्थिति सामान्य हो जाने पर वे अपनी पत्नी के साथ घर लौट आए। नागेंद्र सिंह ने विवाद की वजह नहीं बताई। पढ़ें पूरी खबर
देश में रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट के बहुत कम मामले
जीनोम-सीक्वेंसिंग विश्लेषण के आधार पर भारतीय सार्स कोव-2 (SARS-COV-2) जीनोमिक्स कंसोर्टिया इंसाकॉग (INSACOG) ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के बहुत कम रीकॉम्बिनेंट वैरिएंट पाए गए हैं और इनमें से किसी ने भी स्थानीय रूप से या बढ़ा हुआ संक्रमण नहीं दिखाया है। न ही गंभीर बीमारी का कोई मामला सामने आया है जिसमें मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ हो। पढ़ें पूरी खबर