फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन की बड़ी खबरें: पीएम ने की मन की बात और पाकिस्तान में अभी इमरान का इस्तीफा नहीं, पढें देश-दुनिया की खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

Sun, 27 Mar 2022 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 27 Mar 2022 10:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की अटकलों पर भी विराम लग गया। वहीं, फिल्म केजीएफ-2 का शानदार ट्रेलर भी जारी किया। आइए एक ही जगह और एक ही क्लिक पर पढ़ें रविवार की देश-दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन
Amar Ujala Top News 27 March 2022 Narendra Modi Mann Ki Baat Imran Khan Mukesh Sahani KGF Chapter 2 All News
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की अटकलों पर भी विराम लग गया। वहीं, फिल्म केजीएफ-2 का शानदार ट्रेलर भी जारी किया। आइए एक ही जगह और एक ही क्लिक पर पढ़ें रविवार की देश-दुनिया की अहम खबरें...

Amar Ujala Top News 27 March 2022 Narendra Modi Mann Ki Baat Imran Khan Mukesh Sahani KGF Chapter 2 All News
पीएम मोदी - फोटो : ANI

'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त किया है जो कि ऐतिहासिक है। पहली बार सुनने में लगता है कि ये अर्थव्यवस्था से जुड़ी बात है, लेकिन ये, अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा, भारत के सामर्थ्य, भारत की क्षमता से जुड़ी बात है। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News 27 March 2022 Narendra Modi Mann Ki Baat Imran Khan Mukesh Sahani KGF Chapter 2 All News
DRDO - फोटो : Social Media
सतह से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों का सफल परीक्षण
भारत ने रविवार को सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूसरी की दो मिसाइलों (एमआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। सेना के लिए तैयार इन मिसाइलों को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सुबह 10.30 बजे दागा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Top News 27 March 2022 Narendra Modi Mann Ki Baat Imran Khan Mukesh Sahani KGF Chapter 2 All News
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

देशव्यापी हड़ताल : दो दिन बंद रहेंगे बैंक
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठनों ने 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक संघों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद रखने का फैसला किया है। दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल और बैंकों की बंदी के चलते बैंकिंग, परिवहन, रेलवे, रक्षा और बिजली आपूर्ति जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amar Ujala Top News 27 March 2022 Narendra Modi Mann Ki Baat Imran Khan Mukesh Sahani KGF Chapter 2 All News
CAPF CL - फोटो : Amar Ujala

गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किया गया एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव सीएपीएफ जवानों को उनके परिवार के साथ कम से कम 100 दिन बिताने की अनुमति देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रस्ताव जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस व्यापक नीति की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed