Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News Madhya Pradesh Bus Accident Presidential election Voting Parliament Session Draupadi Murmu Yashwant Sinha GST Price Hike Latest News Update
{"_id":"62d51efe8f77bb55f651c3db","slug":"amar-ujala-top-news-madhya-pradesh-bus-accident-presidential-election-voting-parliament-session-draupadi-murmu-yashwant-sinha-gst-price-hike-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: MP में नर्मदा में गिरी बस और राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग, पढ़ें दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ीं अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: MP में नर्मदा में गिरी बस और राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग, पढ़ें दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ीं अहम खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:05 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
Link Copied
मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह एक भीषण बस दुर्घटना हुई। यहां धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरने से 13 यात्रियों की मौत हो गई। कई अब भी लापता हैं। इसके अलावा देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान हुआ। इसमें देशभर के कुल 4,800 निर्वाचित सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
2 of 6
40 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
पुल की रेलिंग तोड़ 25 फीट नीचे नर्मदा में गिरी बस
मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरने से 13 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। सभी 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं बची। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
राष्ट्रपति चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला/हिमांशु भट्ट
राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
जीएटी की नई दरें लागू होने से सस्ती, महंगी चीजें
- फोटो : amarujala.com
आज से ये चीजें हुईं महंगी
आम आदमी पर आज (18 जुलाई) से महंगाई का बोझ बढ़ गया है। पिछले महीने जीएसटी काउंसिल ने अपनी बैठक के दौरान घरेलू उपयोग की कई चीजों पर जीएसटी (GST) लगाने और कुछ चीजों पर जीएसटी दरों में इजाफा करने का फैसला लिया था। आज (18 जुलाई से) से ये फैसले प्रभाव में आ गए हैं। ऐसे में आज के बाद से हमारी रोजमर्रा की जरूरत के कुछ सामान महंगे हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
नरिंदर बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
नरिंदर बात्रा का इस्तीफा
नरिंदर बात्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता छोड़ी है और भारतीय ओलंपिक संघ से भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने तीन अलग-अलग आधिकारिक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 मई को अपने फैसले में हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्यता को खत्म कर दिया। इसी सदस्यता के आधार पर बात्रा ने चुनाव लड़ा था और 2017 में जीत भी हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।