Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Assam Flood News: Assam Flood worst hit many human and animals in Kaziranga national park, See photos
{"_id":"5f12c4b8373034006b19475a","slug":"assam-flood-news-assam-flood-worst-hit-many-human-and-animals-in-kaziranga-national-park-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, इंसानों के साथ बेजुबानों की जान पर आफत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, इंसानों के साथ बेजुबानों की जान पर आफत, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
असम में बाढ़
- फोटो : PTI
Link Copied
देश का पूर्वोत्तर का इलाका इस समय भीषण बाढ़ के संकट से जूझ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य असम है, यहां के गांव के साथ-साथ शहरों और कस्बों का हाल भी बुरा है। वर्तमान में कोरोना संकट और फिर बाढ़ ने असम पर दोहरा प्रहार किया है। असम में बाढ़ के कारण इंसान के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी बेहाल हैं।
पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 112 हो गई। राज्य के 30 जिलों के 54 लाख लोग बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 14
असम में बाढ़
- फोटो : PTI
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को बताया कि पिछले एक हफ्ते से बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। राज्य के 30 जिलों के करीब 53,99,017 लोग बाढ़ की आपदा का सामना कर रहे हैं।
धुबड़ी जिले में बाढ़ की हालत सबसे गंभीर है।यहां नौ लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
असम में बाढ़
- फोटो : पीटीआई
प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 552 राहत कैंप बनाए गए हैं। 2.4 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य जमीन बाढ़ की चपेट में आई है जबकि 76,003 लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाले गए हैं। बाढ़ की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में छोटे-बड़े पुल और सड़कें टूट गई हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
4 of 14
असम में बाढ़
- फोटो : PTI
काजीरंगा नेशनल पार्क का 90 फीसदी हिस्सा डूब गया है। यहां 96 जानवरों की मौत हो चुकी है। इनमें एक सींग वाले पांच गैंडे भी शामिल हैं। अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश के पूर्वानुमान से हालात के और बदतर होने का अंदेशा है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 14
असम में बाढ़
- फोटो : PTI
बताया गया है कि बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग वाले गैंडों की भी मौत हुई है। नेशनल पार्क ने कहा है कि चार गैंडों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक गैंडे की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।