सब्सक्राइब करें

Atal Bihari Vajpayee Punyatithi: शादी के सवाल पर भरे सदन में दिया था जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee 2nd Death Anniversary, Know 6 Secrets Of Atal Bihari Vajpayee Life and Tell, Why Does not he Do Marriage
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : social media

16 अगस्त 2020 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि है। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया था। उनकी गिनती देश की राजनीति के उन चंद नेताओं में होती है जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे। उन्हें हमेशा ही सभी पार्टियों से भरपूर प्यार व स्नेह मिला। 80 और 90 के दशक में पैदा या बड़े हुए हर शख्स के मनपसंद नेता की सूची में अटलजी का नाम सबसे ऊपर रहा है। आज हम आपको उनकी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोगों को पता हैं।

Trending Videos
Atal Bihari Vajpayee 2nd Death Anniversary, Know 6 Secrets Of Atal Bihari Vajpayee Life and Tell, Why Does not he Do Marriage
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

ऐसा नहीं है कि शादी से जुड़ा सवाल अटल जी से ज्यादा नहीं पूछा गया। लेकिन जब भी पूछा जाता वह कभी परेशान नहीं होते थे बल्कि बड़े ही शांत और संयमित तरीके से उन सवालों का जवाब देते थे। कई बार तो वो कहते कि, ‘व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया।’ बाद में ये कहकर मुस्कुरा देते थे। उनके करीबी लोग तो ये भी कहते हैं कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee 2nd Death Anniversary, Know 6 Secrets Of Atal Bihari Vajpayee Life and Tell, Why Does not he Do Marriage
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी - फोटो : कुमार संजय

अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव यूपी के बटेश्वर में था, हालांकि उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ग्वालियर के ही विक्टोरिया कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की। अगर उनके पूरे जीवन पर नजर डालें तो वो राजनीति, कविता और सादगी के बीच बीता। हालांकि लोगों के जेहन में ये बात भी आती है कि कभी शादी क्यों नहीं की, जिसका सही-सही जवाब और ठोस कारण किसी को नहीं पता। हालांकि इस बारे में वह खुद सदन में विपक्ष के हमलों के बीच अपने अविवाहित होने का बारे में बड़ी ही साफगोई के साथ ये बता चुके हैं, ‘मैं अविवाहित जरूर हूं, लेकिन कुंवारा नहीं।’

Atal Bihari Vajpayee 2nd Death Anniversary, Know 6 Secrets Of Atal Bihari Vajpayee Life and Tell, Why Does not he Do Marriage
दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य मुखाग्नि देते हुए - फोटो : कुमार संजय

बहुत से ऐसे लोग हैं जो ये बात तो जानते हैं कि अटल जी ने शादी नहीं की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक बेटी भी थी। उनका नाम नमिता भट्टाचार्य है जो अटल जी की दत्तक पुत्री हैं। अटल जी जीते जी जिस तरह हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत रहे वहीं उनकी मौत के बाद हुए कर्मकांड ने भी एक बड़ी मिसाल पेश की। बता दें कि अटल जी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनकी बेटी नमिता भट्टाचार्य ने ही दी।

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee 2nd Death Anniversary, Know 6 Secrets Of Atal Bihari Vajpayee Life and Tell, Why Does not he Do Marriage
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : पीटीआई

अटल जी के बारे में कहा जाता है कि कॉलेज के दिनों में उनकी एक महिला मित्र राजकुमारी कौल हुआ करती थीं, जो अपने आखिरी समय तक अटल जी के साथ रही थीं। दोनों ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज (लक्ष्मीबाई कॉलेज) में साथ पढ़ते थे। अटल जी पर लिखी गई किताब ‘अटल बिहारी वाजपेयीः ए मैन ऑफ आल सीजंस’ में इस बात का जिक्र है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed