सब्सक्राइब करें

Auto Expo: 'जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रहीं, उतनी कई देशों की आबादी नहीं', ग्लोबल एक्सपो में पीएम मोदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा, तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा। विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है।'

विज्ञापन
Auto Expo 2025: PM Modi addresses at the Bharat Mobility Global Expo Latest News Update
PM Modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ऑटो एक्सपो का उद्घाटन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री जबरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है, जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा, तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा। विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है।'

Auto Expo 2025: PM Modi addresses at the Bharat Mobility Global Expo Latest News Update
PM Modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी भारत में गाड़ियां न खरीदने का एक कारण अच्छी और चौड़ी सड़कों का अभाव था। पिछले वर्ष के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रखे गए थे। आज भारत में मल्टी लेन हाईवे का, एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है।

Auto Expo 2025: PM Modi addresses at the Bharat Mobility Global Expo Latest News Update
PM Modi - फोटो : PTI

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं आपके बीच आया था, तब लोकसभा के चुनाव ज्यादा दूर नहीं थे। उस दौरान मैंने आपके सबके विश्वास के कारण कहा था कि अगली बार भी 'भारत मोबिलिटी एक्सपो' में जरूर आऊंगा। देश ने तीसरी बार हमें आशीर्वाद दिया, आप सभी ने मुझे यहां बुलाया, इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत मोबिलिटी एक्सपो का दायरा काफी बढ़ गया है। पिछली बार 800 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2025: PM Modi addresses at the Bharat Mobility Global Expo Latest News Update
PM Modi - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 5-6 दिनों में बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। अनेक नई गाड़ियां भी यहां लॉन्च होने वाली हैं। ये दिखाता है कि भारत में मोबिलिटी के भविष्य को लेकर कितनी सकारात्मकता है। आज का भारत आकांक्षाओं से भरा हुआ है, युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। यही आकांक्षाएं हमें भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में दिखाई देती है। बीते साल में भारत की ऑटो इंडस्ट्री करीब 12% की ग्रोथ से आगे बढ़ी है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के मंत्र पर चलते हुए अब निर्यात भी बढ़ रहा है। विकसित भारत की यात्रा, मोबिलिटी सेक्टर के भी अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन की, कई गुना विस्तार की यात्रा होने वाली है।

विज्ञापन
Auto Expo 2025: PM Modi addresses at the Bharat Mobility Global Expo Latest News Update
PM Modi - फोटो : PTI

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि मैंने मोबिलिटी से जुड़े एक कार्यक्रम में 7C के विजन की चर्चा की थी। हमारे गतिशीलता समाधान ऐसे हैं, जो आम हो, कनेक्टेड हो, सुविधाजनक हो, भीड़ से मुक्त हो, चार्ज्ड हो, साफ हो और कटिंग एज हो। आज हरित प्रौद्योगिकी, ईवीएस, हाइड्रोजन ईंधन, जैव ईंधन और ऐसी ही प्रौद्योगिकी के विकास पर हमारा काफी फोकस है। ऑटोमोटिव उद्योग नवाचार और प्रौद्योगिकी संचालित है। इनोवेशन हो, टेक हो, स्किल हो या फिर डिमांड, आने वाला समय पूर्व का है, एशिया का है, भारत का है।

एचडी कुमारस्वामी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करता है, जिसमें पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और सस्टेनेबल मोबिलिटी समाधानों पर जोर दिया जाता है। सस्टेनेबल परिवहन समाधानों को अपनाकर हम सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य बना सकते हैं।

पीयूष गोयल ने क्या कहा?
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले वर्ष तक यह विश्व का सर्वप्रथम सर्वश्रेष्ठ और पूरे सेक्टर के लिए दुनिया में वन स्टॉप डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। भारत मोबिलिटी 2025 इंडिया स्टोरी को दुनिया के सामने पेश करता है, जो इन्वेस्टमेंट्स और हमारे निर्यात को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed