हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LAC पर बरकरार गतिरोध के बीच भारत-चीन आज फिर करेंगे बातचीत
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के बीच भारत-चीन में वर्किंग मैकेनिज्म ऑफ कोऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन (डब्ल्यूएमसीसी) को लेकर बातचीत गुरुवार को होने जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
फेसबुक ने हिंसक पोस्ट करने वाले 800 ग्रुप पर लगाया प्रतिबंध
फेसबुक ने हिंसक पोस्ट करने वाले यूजर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इससे संबंधित 800 ग्रुप को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। फेसबुक ने कहा है कि हमारे प्लेटफार्म पर अगर कोई यूजर किसी को हिंसा के लिए उकसाता है या खुद हिंसक व्यवहार करता है तो हम उन सभी पर प्रतिबंध लगाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अवमानना मामला : प्रशांत भूषण की सजा पर बहस आज, सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दायर की जिसमें अवमानना मामले के संबंध में उनकी सजा पर सुनवाई टालने की मांग की गई है। हालांकि सजा की मात्रा के मुद्दे पर आज बहस होनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंडित जसराज का अंतिम संस्कार आज, न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया पार्थिव शरीर
प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के श्मशान में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर