भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज (आठ नवंबर) जन्मदिन है। वह 92 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर जाकर मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
92 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर पहुंचकर दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- विद्वान, राजनेता और सबसे सम्मानित नेताओं में से एक, भारत के नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के असाधारण योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उनके जन्मदिन पर, मैं आडवाणी जी का सम्मान करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Scholar, statesman and one of the most respected leaders, India will always cherish the exceptional contribution of Shri Lal Krishna Advani Ji towards empowering our citizens. On his birthday, I convey my greetings to respected Advani Ji and pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019
दूसरे ट्वीट में पीएम ने लिखा- श्री लालकृष्ण आडवाणी जी ने दशकों तक भाजपा को आकार और ताकत देने के लिए कठिन परिश्रम किया। यदि वर्षों से हमारी पार्टी भारतीय राजनीति में एक प्रमुख ध्रुव के रूप में उभरी है, तो यह आडवाणी जी जैसे नेताओं और निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के कारण है, जिन्हें उन्होंने दशकों तक तैयार किया।
Shri LK Advani Ji toiled for decades to give shape and strength to the @BJP4India. If over the years, our party has emerged as a dominant pole of Indian politics, it is because of leaders like Advani Ji and the selfless Karyakartas he groomed for decades.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019
तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- आडवाणी जी के लिए सार्वजनिक सेवा हमेशा मूल्यों से जुड़ी रही है। उन्होंने कभी भी पार्टी की मुख्य विचारधारा को नहीं छोड़ा। जब हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने की बात आई, तो वह सबसे आगे थे। एक मंत्री के रूप में उनका प्रशासनिक कौशल सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित हैं।
For Advani Ji, public service has always been associated with values. Not once has he compromised on the core ideology. When it came to safeguarding our democracy, he was at the forefront. As a Minister, his administrative skills are universally lauded.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019
आडवाणी को जन्म दिन की बधाई देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी दो ट्वीट किए।
आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से उन्होंने न सिर्फ पार्टी की एक मजबूत नींव रखी बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया। सरकार में रहते हुए आडवाणी जी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान भारत को नयी गति देने का काम किया।
उन्होंने लिखा कि अपने अथक परिश्रम और संगठन कुशलता से भाजपा को एक राष्ट्रीय पार्टी का स्वरूप देने वाले हम सबके आदरणीय और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन व दीर्घायु प्रदान करे ऐसी कामना करता हूं।
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से उन्होंने न सिर्फ पार्टी की एक मजबूत नींव रखी बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया। सरकार में रहते हुए आडवाणी जी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान भारत को नयी गति देने का काम किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बनर्जी ने ट्वीट करके पूर्व उप प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूं।’
Heartiest birthday greetings to LK Advani Ji. Wish you good health and happiness
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 8, 2019
লালকৃষ্ণ আডবাণী জির জন্মদিনে শুভেচ্ছা জানাই। সুস্থ থাকুন, ভালো থাকুন