फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में अमित शाह ने किया गृह जनपद में नौकरी दिलाने का वादा

Fri, 16 Dec 2016 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/एटा
अमर उजाला ब्यूरो/एटा Updated Fri, 16 Dec 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah rally in Uttar Pradesh Etah district
अमित शाह रैली - फोटो : अमर उजाला
एटा में भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनाव में युवाओं को लुभाने के लिए नया दांव खेला है। अब तक नौकरी लुभावन वादे करने वाली सरकारों से अलग शाह ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं, जो युवाओं को उनके गृह जनपद में रोजगार दिलाएं। 


इसके अलावा अमित शाह ने परिवर्तन रैली में सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'बुआ भतीजे ने यूपी को लूटा, राहुल बाबा, ममता को नोटबंदी के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा।' 

 

एटा में अमित शाह की रैली

BJP President Amit Shah rally in Uttar Pradesh Etah district
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, 'नोटबदी के बाद जुर्माने से आने वाली राशि युवाओं के भविष्य और यूपी के विकास पर खर्च होगी। शाह ने भीड़ को सत्ता परिवर्तन की शपथ दिलाई।'

 

'सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कानून व्यवस्था ध्वस्त'

BJP President Amit Shah rally in Uttar Pradesh Etah district
- फोटो : अमर उजाला
शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने भी सभा को संबोधित किया। मौर्या ने कहा, 'सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त। दोनों पार्टियों ने प्रदेश को जमकर लूटा है और प्रदेश की विकास दर सिमट गई है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। थानों को सपा के गुंडे चला रहे हैं और ईमानदार अधिकारियों को तैनाती नहीं मिलती। प्रदेश में स्थानांतरण धंधा बन गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस एक

BJP President Amit Shah rally in Uttar Pradesh Etah district
- फोटो : अमर उजाला
मौर्या ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो सपा और बसपा जेल में नजर आएंगी। प्रदेश का विकास केवल सैफई में हो रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा और कांग्रेस को एक बताया।  
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों को दिक्कत हो रही है। केंद्र सरकार ये योजना देश के विकास के लिए लेकर आई है।
विज्ञापन

यूपी में खिल रहा है कमलः मौर्या

BJP President Amit Shah rally in Uttar Pradesh Etah district
- फोटो : self
मौर्या ने कहा कि प्रदेश में कमल खिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और 2017 का चुनाव प्रदेश बनाने की लड़ाई है। संबोधन के आखिर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम का नारा लगाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed