फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: शाहनवाज हुसैन बोले- बिहार चुनाव के बाद नीतीश ही होंगे सीएम; जातिगत गणना PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक

Vinod Agnihotri विनोद अग्निहोत्री
Updated Wed, 28 May 2025 06:08 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में बिहार के सियासी चौसर पर राजनीतिक समीकरण, मुख्यमंत्री का चेहरा कौन? जातिगत गणना की घोषणा के मकसद जैसे सवालों पर विस्तार से बात की। उन्होंने जातिगतण गणना को पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया। शाहनवाज ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे, इसमें किसी भी तरह का संशय नहीं होना चाहिए। पढ़िए शाहनवाज से बातचीत के प्रमुख अंश और वीडियो में देखिए पूरा साक्षात्कार

विज्ञापन
BJP Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 NDA CM Face Nitish Kumar Caste Census PM Modi Master Stroke
खास साक्षात्कार - फोटो : Amar Ujala

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूरा एनडीए एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मजबूत जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर की जा रही सारी बातें अफवाह हैं। अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव, ऑपरेशन सिंदूर और वक्फ संशोधन कानून सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की। 


BJP Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 NDA CM Face Nitish Kumar Caste Census PM Modi Master Stroke
शाहनवाज हुसैन से बातचीत का अंश - फोटो : अमर उजाला

नीतीश कुमार ने हर जातियों के साथ मुसलमानों को भी आगे बढ़ाया
शाहनवाज ने कहा कि नीतीश पिछड़ी जातियों के सबसे बड़े नेता हैं। समकालीन राजनीति में पिछड़ी जातियों के लिए सबसे ज्यादा नीतीश ने काम किया है। राजद ने केवल एमवाई समीकरण की बात की, लेकिन अपने परिवार के अलावा किसी को अवसर नहीं दिया। जबकि नीतीश कुमार ने हर जातियों के साथ मुसलमानों को भी आगे बढ़ाने का काम किया।  उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा के पास हर पिछड़ी जाति के सबसे बड़े नेता हैं। सम्राट चौधरी के रूप में नीतीश कुमार के बाद दूसरा सबसे बड़ा और विश्वसनीय चेहरा है। 

उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा के पास हर पिछड़ी जाति के सबसे बड़े नेता हैं। सम्राट चौधरी के रूप में नीतीश कुमार के बाद दूसरा सबसे बड़ा और विश्वसनीय चेहरा भी हमारे पास है। उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि अपने सभी सहयोगियों के साथ भाजपा इस बार चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार राजद को नेता विपक्ष का पद भी हासिल नहीं होगा। 

BJP Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 NDA CM Face Nitish Kumar Caste Census PM Modi Master Stroke
शाहनवाज हुसैन - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान की घातक साजिश बेनकाब हुई
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पहलगाम हमले का लक्ष्य बहुत घातक था। यह कुछ लोगों को मारने की कोशिश मात्र नहीं थी। जिस तरह आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछकर मारा, उनकी साजिश देश में हिंदुओं-मुसलमानों के बीच बड़ी खाई पैदा करने की थी, लेकिन उनकी यह साजिश कामयाब नहीं हुई। इसके लिए इस देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई है कि उसने पूरे देश और कश्मीर में हिंदू-मुसलमान के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कामयाब नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि परमाणु संपन्न होने के बाद पाकिस्तान को यह गलतफहमी हो गई थी कि भारत केवल सीमा पर कुछ छुटपुट कार्रवाई करके संतुष्ट हो जाएगा। हमने दिखा दिया कि आतंकवादी अब कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमने उनके घर में घुसकर मारा। अब उन्हें इस तरह की गलती दोहराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

कर्नल सोफिया कुरेशी पर भाजपा के कुछ नेताओं की अभद्र टिप्पणियों पर करारा हमला करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी को भी आपत्तिजनक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। इससे पार्टी और देश का सम्मान घटता है। उन्होंने कहा कि अभी यह मामला सर्वोच्च अदालत के अधीन है, लेकिन पार्टी के स्तर पर भी इस पर कठोर रुख अपनाया जाएगा।

पाकिस्तान की हरकत से पूरी दुनिया के मुसलमान शर्मिंदा
भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान मुसलमान देश होने की बात करता है, लेकिन आतंकवाद को बढ़ावा देने की उसकी सोच के कारण पूरी दुनिया के मुसलमान शर्मिंदा हैं। दुनिया में सऊदी अरब, जार्डन, इंडोनेशिया जैसे कई और बड़े-बड़े मुसलमान देश हैं, लेकिन कोई भी ऐसी हरकत नहीं करता। दुनिया में कहीं भी आतंकवाद की घटना हो रही है, उसमें कहीं न कहीं पाकिस्तान शामिल अवश्य रहता है। यह पूरी इस्लामी दुनिया को शर्मसार करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 NDA CM Face Nitish Kumar Caste Census PM Modi Master Stroke
शाहनवाज हुसैन से बातचीत का अंश - फोटो : अमर उजाला

पूरा देश-विपक्ष एकजुट
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान इस बार चीन की जो भी फुलझड़ी लेकर आया था, वह सब फ्लॉप साबित हुईं, जबकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारा। इस मामले में हमारा पूरा देश और पूरा विपक्ष एकजुट रहा और यह हमारे देश के लिए गर्व करने वाली बात है। हमने केवल मारा ही नहीं, बल्कि कहकर मारा है। यह पूरा पराक्रम सेना ने किया और पूरे देश के लिए यह गर्व करने वाली बात है। 

विज्ञापन
BJP Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 NDA CM Face Nitish Kumar Caste Census PM Modi Master Stroke
शाहनवाज हुसैन से बातचीत का अंश - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष की संसद सत्र बुलाने की मांग पर क्या बोले?
अमर उजाला के इस प्रश्न पर कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष लगातार संसद सत्र बुलाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार अब तक इससे बचती नजर आई है, इसका क्या कारण है? उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कई अवसर रहे हैं, जब भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, लेकिन इसके बाद संसद सत्र नहीं बुलाया गया। सभी दलों के नेताओं को बुलाकर सरकार के बड़े नेताओं ने बहुत कुछ जानकारी दी थी। 

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल राहुल गांधी से है, जो बार-बार पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। पहले वे सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में सेना के शौर्य पर विश्वास नहीं कर रहे थे और उसका सबूत मांग रहे थे। बाद में भी वे ऐसे प्रश्नों को उठाते रहे जिससे सीधे तौर पर पाकिस्तान को लाभ  पहुंचता है। पाकिस्तान ने राहुल गांधी सहित विपक्ष के तमाम नेताओं के बयानों का इस्तेमाल किया। क्या राहुल गांधी को ऐसा करना चाहिए?  
  
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने बार-बार प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले की पूरी जानकारी दी। क्या तब विपक्ष के नेता सो रहे थे? इसके पहले पुलवामा हमले के दौरान भी विपक्ष के कुछ नेताओं ने सवाल उठाया, जिसे पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में भुनाया। अब 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भी वही नेता इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उनका सवाल है कि आखिर उन्हें सेना पर और देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा क्यों नहीं है? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed