फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज; वॉर्नर को पछाड़ा

Tue, 27 May 2025 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 May 2025 11:21 PM IST
सार

किंग कोहली ने इस मुकाबले में 24 रन बनाते ही टी20 में 9004* रन बना लिए। कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में आरसीबी के साथ की थी, तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनका बल्ला जमकर गरजा और वह 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs RCB: Virat Kohli first batter to complete 9000 T20 runs for one franchise
विराट कोहली - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 में किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 
IPL 2025 LSG vs RCB: Virat Kohli first batter to complete 9000 T20 runs for one franchise
विराट कोहली-रजत पाटीदार - फोटो : PTI
कोहली ने रचा इतिहास
किंग कोहली ने इस मुकाबले में 24 रन बनाते ही टी20 में 9004* रन बना लिए। कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में आरसीबी के साथ की थी, तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनका बल्ला जमकर गरजा और वह 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों में सत्र का आठवां अर्धशतक जड़ा। वह 30 गेंदों में 10 चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। 

टी20 में किसी एक टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज रन टीम
विराट कोहली 9004* रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रोहित शर्मा 6060 मुंबई इंडियंस 
जेम्स विंस 5934 हैम्पशायर
सुरेश रैना 5528 चेन्नई सुपर किंग्स 
एमएस धोनी 5314 चेन्नई सुपर किंग्स 
IPL 2025 LSG vs RCB: Virat Kohli first batter to complete 9000 T20 runs for one franchise
विराट कोहली - फोटो : ANI
आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
कोहली इसके साथ ही आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। लखनऊ के खिलाफ पचासा जड़ते ही वह इस मामले में डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए। इससे पहले कोहली और वॉर्नर संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम आईपीएल में 62 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। हालांकि, अब कोहली के नाम 63 अर्धशतक हो गए हैं। रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने आईपीएल में 46 अर्धशतक लगाए हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में यह कोहली का तीसरा सफल सीजन है। उन्होंने 2016 में 11 और 2023 में आठ पचासे लगाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed