फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: पंत के बल्ले से 2018 के बाद पहला शतक, लखनऊ के लिए सबसे तेज सैकड़ा; इंग्लैंड जाने से पहले फॉर्म में वापसी

Tue, 27 May 2025 09:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 May 2025 09:24 PM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। खास बात ये रही कि उन्होंने अपने करियर के दूसरे शतक के साथ, इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे से ठीक पहले फॉर्म में वापसी भी कर ली।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs RCB: Rishabh Pant scored second century of IPL career in 54 balls celebrated like this
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर के दूसरे शतक के साथ फॉर्म में वापसी कर ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और खास अंदाज में जश्न मनाया। 
IPL 2025 LSG vs RCB: Rishabh Pant scored second century of IPL career in 54 balls celebrated like this
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने पंत
लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह उनका आखिरी लीग मुकाबला है। इस मैच में ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 118 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक महज 54 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पंत आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
IPL 2025 LSG vs RCB: Rishabh Pant scored second century of IPL career in 54 balls celebrated like this
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
पंत लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इस मामले में उन्होंने मिचेल मार्श को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने हाल ही में गुजरात के खिलाफ 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मामले में शीर्ष पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 2022 में कोलकाता के खिलाफ 140 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, दूसरे स्थान पर मार्कस स्टोइनिस हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 124* रन बनाए थे।

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन विपक्षी टीम वर्ष
क्विंटन डिकॉक 140* रन कोलकाता नाइट राइडर्स  2022
मार्कस स्टोइनिस 124* रन चेन्नई सुपर किंग्स  2024
ऋषभ पंत 118* रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  2025
मिचेल मार्श 117 रन गुजरात टाइटंस 2025
केएल राहुल 103* रन मुंबई इंडियंस  2022
केएल राहुल 103* रन मुंबई इंडियंस  2022
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs RCB: Rishabh Pant scored second century of IPL career in 54 balls celebrated like this
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
पंत इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। मार्श भी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं, पंत इस स्थान पर या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और हेनरिक क्लासेन की बराबरी कर ली, जिन्होंने पंत से पहले आईपीएल में दो-दो शतक लगाए हैं।

आईपीएल में तीसरे नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज शतक
एबी डिविलियर्स 3
संजू सैमसन 3
सूर्यकुमार यादव 2
हेनरिक क्लासेन 2
ऋषभ पंत 2
विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs RCB: Rishabh Pant scored second century of IPL career in 54 balls celebrated like this
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत ने की फॉर्म में वापसी
शतकीय पारी के साथ पंत ने फॉर्म में वापसी कर ली है। इससे पहले उन्हें विकेट पर संघर्ष करते देखा गया था। 14 मैचों की 13 पारियों में उनके नाम अब 269 रन दर्ज हो गए हैं। इस टूर्नामेंट के बाद उन्हें इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए पंत को उपकप्तान बनाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed