{"_id":"58608ba24f1c1b2941eeb79f","slug":"breaking-news-and-big-news-of-26-december-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबरें फटाफट: एक क्लिक में पढ़ें अबतक की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खबरें फटाफट: एक क्लिक में पढ़ें अबतक की पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#नए बजट में कम हो सकते हैं टैक्स रेट, वित्त मंत्री जेटली ने दिए संकेत
नए बजट में टैक्स का बोझ कुछ हल्का हो सकता है। सरकार ने संकेत दिए कि 2017 के आम बजट में टैक्स की दरें कम की जा सकती हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि देश में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए करों की दर निचले स्तर पर करने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा, 'अब हमें निचले दर के करों की जरूरत है, जिससे हम सर्विसेज को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकें।

#देश की सबसे ताकतवर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाक समेत यूरोप तक कर सकती है हमला
भारत की सबसे दूर तक मार करने वाली स्वदेश में विकसित परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर किया गया। देश में तैयार की गई यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी इस मिसाइल की जद में चीन और पाकिस्तान समेत यूरोप भी होगा।

- फोटो : amar ujala
#बीजेपी के इशारे पर यूपी चुनाव में गठबंधन कर रहीं सपा और कांग्रेसः मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और सपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने लखनऊ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक तिहाई चुनावी वादों को भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी।

#अगस्ता वेस्टलैंड केसः पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली जमानत
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में आरोपी पूर्व वायु सेना चीफ एसपी त्यागी को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने त्यागी को सोमवार को जमानत दे दी। 3600 करोड़ के वीवीआईपी होलिकॉप्टर डील घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।