{"_id":"585f95cf4f1c1b2941eeaf83","slug":"big-bash-league-shaun-taits-148-kmph-delivery-breaks-stump-match-halted-15-minutes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गेंदबाज ने की स्टंपतोड़ गेंदबाजी,15 मिनट रुका रहा मैच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस गेंदबाज ने की स्टंपतोड़ गेंदबाजी,15 मिनट रुका रहा मैच
Sun, 25 Dec 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
शॉन टैट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी-20 बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है। इस लीग में हर दिन कोई न कोई नए रंग दिखाई पड़ रहे हैं। पहले आंद्रे रसेल ने काले बल्ले से बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी तो अब गेंदबाज अपने तेज गेंदबाजी के तूफान से सुर्खियां बटोर रहे हैं। शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन्स टीमों के बीच मैच खेले गए मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसके कारण 15 मिनट तक मैच को रोकना पड़ा।
इस गेंदबाज ने की स्टंपतोड़ गेंदबाजी,15 मिनट रुका रहा मैच
2 of 3
क्रिकेट
- फोटो : Cricket Australia
होबॉर्ट हरिकेन के तेज गेंदबाज शॉन टैट ने सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाजी के दौरान 15वें ओवर में एक गेंद 148 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी। बल्लेबाज सैम बिलिंग्स के सामने यॉर्कर के रूप में पहुंची यह गेंद इतनी खतरनाक थी कि मिडिल स्टंप में लगते ही वह टूट गया। साथ ही उसमें लगा माइक्रोफोन और कैमरा टूटकर मैदान में बिखर गया। इस वजह से मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ गया। जब तक उस स्टम्प की जगह नया कैमरे वाला स्टम्प लगा, तब तक मैच रूका रहा। इस दौरान प्लेयर्स और अंपायर उस टूटे हुए स्टम्प को देखते रहे।
इस गेंदबाज ने की स्टंपतोड़ गेंदबाजी,15 मिनट रुका रहा मैच
3 of 3
क्रिकेट
- फोटो : getty
हालांकि, इस मैच में शॉन टैट की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 20 रन पड़े। लेकिन, टैट ने मैच में वापसी करते हुए शानदार बॉलिंग किया। सिडनी सिक्सर्स की पारी का 15वां ओवर करने आए शॉन टैट ने तीन विकेट झटक कर अपनी टीम का पलड़ा भारी कर दिया। इस ओवर में शॉन टैट ने 145 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार की गेंदें फेंकी। टैट ने मैच में 3.2 ओवर की गेंदबाजी में 32 रन देकर तीन हासिल किए। होबार्ट हरिकेन्स ने पहले बैटिंग करते हुए मैच में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसके जवाब में सिडनी सिक्सर्स 17 ओवर में 140 रन ही बना सकी। इस तरह होबार्ट हरिकेन्स ने मैच 60 रन से अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।