भारत आने वाले गुरुवार को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इससे पहले देश भर की पुलिस और अन्य सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। विभिन्न राज्यों के पुलिस बल जहां अपने-अपने राज्य में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा और जांच कर रहे हैं, वहीं बीएसएफ भी सीमा पर किसी भी घुसपैठ और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क है। इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले और राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'ऑपरेशन अलर्ट' अभ्यास शुरू किया है।
BSF: 'ऑपरेशन अलर्ट' के जरिए सीमा पर दुश्मनों के मंसूबे नाकाम करेगी बीएसएफ, भारत-पाक सीमा पर उठाए जा रहे यह कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:44 PM IST
सार
गुजरात में कच्छ जिले से लगती भारत-पाक सीमा बेहद संवेदनशील है। पूर्व में इस सीमा पर कई पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए नावों सहित पकड़े गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीएसएफ ने 2022 में गुजरात के इस क्षेत्र से 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन