सब्सक्राइब करें

President Car: कौन सी कार से चलेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें कितनी है इसकी कीमत और क्या-क्या खासियत?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 25 Jul 2022 04:57 PM IST
सार

कभी झोपड़ी में रहने वाली मुर्मू अब 340 कमरों के राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। इस भवन में बड़े गार्डन, हॉल और लाइब्रेरी भी हैं। रायसीना हिल्स पर बने इस आलीशान भवन को ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। 

विज्ञापन
Car Of President Draupdi Murmu know how much is its price and what are the specialties?
राष्ट्रपति की कार - फोटो : अमर उजाला
आज द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। कभी झोपड़ी में रहने वाली मुर्मू अब 340 कमरों के राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। इस भवन में बड़े गार्डन, हॉल और लाइब्रेरी भी हैं। रायसीना हिल्स पर बने इस आलीशान भवन को ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। 


राष्ट्रपति की कार भी काफी शानदार है। यूं तो राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कारों का मेक, मॉडल और पंजीकरण संख्या गोपनीय जानकारी है और इस तरह की जानकारी का खुलासा प्रथम नागरिक की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। इसलिए राष्ट्रपति की कार के बारे में जो जानकारी है वह केवल इस आधार पर है जिसे हम तस्वीरों में देख सकते हैं। राष्ट्रपति की कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होती है, बल्कि इसकी जगह राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होता है। 


 
Trending Videos
Car Of President Draupdi Murmu know how much is its price and what are the specialties?
कैडिलिक कंट्री - फोटो : अमर उजाला
पहले कैडिलैक कंट्री का इस्तेमाल करते थे राष्ट्रपति
शुरुआती वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की आधिकारिक तौर पर आने-जाने के लिए कैडिलैक कंट्री का इस्तेमाल करते थे। 1950 में संविधान बनाए जाने तक राष्ट्रपति की जगह गवर्नर जनरल का पद होता था। उस वक्त राष्ट्रपति के काफिले में कनवर्टिबल कैडिलेक कंट्री होती थी। वर्षों तक यह काफिले का हिस्सा बनी रही, बाद में हिन्दुस्तान मोटर्स की एंबेसडर ने इसकी जगह ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Of President Draupdi Murmu know how much is its price and what are the specialties?
कार - फोटो : अमर उजाला
90 के दशक में बदली कार
90 के दशक में उदारीकरण का दौर शुरू हो गया। कई नए ब्रांड्स भारत में आने शुरू हो गए। इसके बाद राष्ट्रपति भी एक से बढ़ एक शानदार कारें इस्तेमाल करने लगे। शकंर दयाल शर्मा के पास W124 मर्सीडीज S-Class आधिकारिक कार थी। शकंर दयाल शर्मा पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने एस-क्लास लिमोजीन का प्रयोग शुरू किया। उनके बाद राष्ट्रपति बने केआर नारायणन और एपीजे कलाम को नेक्स्ट जेनरेशन बुलैटप्रूफ W140 एस-क्लास आधिकारिक कार के तौर पर मिली। 
 
Car Of President Draupdi Murmu know how much is its price and what are the specialties?
कार - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी के पास भी शानदार कार थी
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी के पास शानदार मर्सीडीज लिमोजीन कारें थीं। प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति थी और उनके ही कार्यकाल के दौरान W221 मर्सीडीज S600 पुलमैन गार्ड लिमोजीन थी। वहीं बाद में यही कार प्रणब मुखर्जी और उसके बाद रामनाथ कोविंद को मिली। 

 
विज्ञापन
Car Of President Draupdi Murmu know how much is its price and what are the specialties?
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : अमर उजाला
2021 में नई कार में दिखे कोविंद
साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामथान कोविंद को उनकी नई लिमोजीन मर्सिडीज मेकैक S600 पुलमैन गार्ड (Mercedes Maybach S600 Pullman Guard) के साथ देखा गया। इससे पहले वह W221 S-class पर बेस्ड पुरानी लिमोजीन मर्सिडीज बेंज एस500 पुलमैन गार्ड पर सवारी करते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed