{"_id":"5d7f0e6b8ebc3e93bb4c5c57","slug":"chandrayaan-2-updates-lander-vikram-latest-news-isro-and-nasa-trying-to-contact","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2: चांद पर ढला दिन, लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीदें बेहद कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रयान-2: चांद पर ढला दिन, लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीदें बेहद कम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
नासा लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है
- फोटो : Social Media
Link Copied
चांद पर एक-एक दिन बीतने के साथ ही इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिशें भी धूमिल होती दिखाई दे रही हैं। 21-22 सितंबर को चांद पर अंधेरा छा जाएगा जिसके बाद से विक्रम से संपर्क साधने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। इसरो के वैज्ञानिक दिन-रात विक्रम से संपर्क की कोशिशों में लगे हुए हैं।
Trending Videos
2 of 9
chandrayaan 2 journey
- फोटो : पीटीआई
इसरो की मदद के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी अपने डीप स्पेस नेटवर्क के तीन सेंटर्स से लगातार चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर और लैंडर से संपर्क बनाए हुए है। नासा के ताकतवर एंटीना चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से तो संपर्क साध पा रहे हैं, लेकिन विक्रम लैंडर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
चंद्रयान- 2
- फोटो : ISRO
चांद पर दिन वाला समय पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। मतलब, 20-21 सितंबर को चांद पर रात हो जाएगी। वर्तमान में चंद्रमा पर शाम हो गई है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का जीवनकाल भी 14 दिनों का ही है।
4 of 9
विक्रम लैंडर और उसमें नीचे की तरफ लगे ग्रे रंग के थ्रस्टर्स
- फोटो : ISRO
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर (LRO) चंद्रमा के उस जगह की तस्वीरें लेगा जहां सात सितंबर की अल सुबह विक्रम लैंडर ने हार्ड लैंडिंग की थी। हालांकि इस समय वहां शाम होने लगी है इसलिए यह तस्वीर कितनी साफ आएगी इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 9
moon shrinking nasa
फिर भी नासा इसरो के साथ उस जगह की तस्वीरें साझा करेगा। इससे विक्रम को लेकर किए जा रहे अध्ययन में मदद मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।