{"_id":"5d7deedc8ebc3e93de1243b1","slug":"honda-cars-india-to-launch-all-new-city-cars-in-india-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए अवतार में आएगी Honda City, सियाज और वरना से होगा सीधा मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए अवतार में आएगी Honda City, सियाज और वरना से होगा सीधा मुकाबला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
All New Honda City
- फोटो : Social
Link Copied
होंडा कार्स इंडिया अब अपनी अब अपनी नई सिटी पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सिटी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। माना जा रहा है कि कंपनी इस बार नई सिटी में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। सेडान सेगमेंट में सिटी का मुकाबला Hyundai verna और Maruti Suzuki Ciaz से होगा।
Trending Videos
नए अवतार में नई सिटी
2 of 3
All New Honda City
- फोटो : Social
हाल ही में 5th जनरेशन होंडा की सिटी टेस्टिंग के दौरान नजर आई। नया मॉडल मौजूदा मॉडल को रिप्लेस करेगा। लीक तस्वीरों से साफ पता चलता है कि इस बार कार में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में कंपनी की ही एकॉर्ड की झलक नजर आती है। इसमें नई हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल और पीछे की तरफ एलईडी रैपअराउंड टेल-लैम्प मिलेंगे। इसके अलावा कार के इंटीरियर में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे । इसके आलावा परफॉरमेंस के लिए कार में नया इंजन शामिल किये जाने की भी बात सामने आई है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा। नई सिटी में बीएस-6 डीजल इंजन का भी ऑप्शन होगा। इतना ही नहीं कार में डीजल-CVT का विकल्प भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे की टक्कर
3 of 3
All New Honda City
- फोटो : Social
माना जा रहा है कि कंपनी नई सिटी को इस साल दिवाली या फिर अगले साल ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। नई सिटी का मुकाबला एक बार फिर मारुति सियाज, हुंडई वरना, फोक्सवैगन वेंटो, टोयोटा यारिस और स्कोडा रैपिड जैसी कारों से होगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।