बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आजकल फिल्मों से ज्यादा अपने राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, कई बार कंगना के लिए उनके बयान मुसीबत बन जाते हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है, जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर टिप्पणी करने को लेकर उन पर गया सिविल कोर्ट में मामला दायर किया गया है।
उपेंद्र कुशवाहा पर टिप्पणी करना कंगना को पड़ा भारी, गया के सिविल कोर्ट में दर्ज हुआ मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने हाल ही में रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर ट्विटर पर टिप्पणी की। बॉलीवुड अभिनेत्री की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए उन पर मामला दायर किया गया है। वकील शंभु प्रसाद ने कहा, किसी भी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अपराध है। इसलिए, हमने अदालत से हमारी शिकायत का संज्ञान लेने को कहा है।
Bihar: Complaint filed against actor Kangana Ranaut in Gaya Civil Court for her alleged remarks on RLSP leader Upendra Kushwaha
"It's a crime to make derogatory comments against any leader. So, we've asked court to take cognizance of our complaint," says Shambhu Prasad, Lawyer pic.twitter.com/yAbGHkYQX5
कंगना ने ट्विटर पर क्या कहा था
बॉलीवुड अभिनेत्री ने उनकी चुनावी सभा का मजाक उड़ाने वाले ट्वीट को रीट्वीट किया था। फनी सिंह नाम के ट्विटर हैंडल ने उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर साझा की। तस्वीर में उनके साथ अन्य कई नेता भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर सभी नेताओं को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तानी बताया गया है। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में सभी नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नए स्टार कहा गया था। वहीं, कंगना रणौत ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया, जिस पर रालोसपा ने आपत्ति जताते हुए मामला दायर किया है।
हाल ही में कंगना रणौत ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत दोसांझ ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कंगना को दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध के बाद से बुजुर्ग सिख महिला के बारे में एक ट्वीट करने के लिए कानूनी नोटिस मिला है। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिखते हुए कंगना रणौत पर निशाना साधा। जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है। इस दौरान कंगना रणौत ने अभिनेता के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही एक के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी अभिनेत्री के हर ट्वीट का जवाब दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस भी भिड़ गए हैं।